📅 Friday, 09 October 2026 | 03:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹224,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
जयपुर

इंदौर गौरव : श्री संजय मालवी राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित

📅 23 June 2022, 11:06 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर गौरव : श्री संजय मालवी राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित
इंदौर गौरव : श्री संजय मालवी राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित

जयपुर : भव्या फाउंडेशन व भब्या इंटरनेशनल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन व गौरव अवार्ड 2022 का कार्यक्रम जयपुर में खंडेलवाल वैश्य ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ. जिसमें समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, कला, फिल्म, से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालो विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसमें इंदौर से पधारे श्री संजय कुमार मालवी (आदर्श) को शिक्षा, साहित्य, फिल्म, समाजसेवा हेतु यह अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के सुप्रसिद्ध समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार एवं लंदन के डॉक्टर, मोटिवेटर पेरिन सोमानी, भव्या फाउंडेशन की डॉक्टर निशा माथुर व शैलेश माथुर ने सम्मानित किया. कार्यक्रम की मुख्य विशेषता दिव्यंग बच्चो द्वारा गीत संगीत का आयोजन व दिल्ली के वात्सल्य ग्रुप के बच्चो का नुक्कड़ नाटक एवं प्रसिद्द कथक नृत्यांगना प्रिया श्रीवास्तव द्वारा नृत्य नाटिका थी तथा पद्धभूषण से सम्मानित कालबेलिया नृत्यांगना श्रीमती गोलाबो बाईजी का अपनी तीन पीढ़ी के साथ नृत्य. कार्यक़म का संचालन रेडियो जॉकी ने किया. अंत में आभार फाउंडेशन की संचालिका डॉ निशा माथुर ने आभर व्यक्त किया. 

श्री संजय कुमार मालवी (आदर्श) के सम्मानित होने पर माँ अहिल्या की नगरी इंदौर वासियों की ओर से अनेकों शुभकामनाएं प्रेषित की गई वहीं भव्या फाउंडेशन व भब्या इंटरनेशनल के प्रति आभार जताया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें