📅 Friday, 04 September 2026 | 07:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛈️ इंदौर: 23°C (तूफान/बारिश)
जयपुर

विप्र फाउंडेशन द्वारा IAS ,RAS में चयनित अधिकारियों का परशुराम ज्ञान पीठ जयपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

📅 19 July 2026, 08:05 PM ✍️ Anil Bagora-Sunil paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विप्र फाउंडेशन द्वारा  IAS ,RAS में चयनित अधिकारियों का परशुराम ज्ञान पीठ जयपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित
विप्र फाउंडेशन द्वारा IAS ,RAS में चयनित अधिकारियों का परशुराम ज्ञान पीठ जयपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Anil Bagora-Sunil paliwal

जयपुर. जय श्री परशुराम के उद्घोष के साथ विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में 18 जुलाई 2026, शनिवार को श्री परशुराम ज्ञानपीठ, मानसरोवर, जयपुर में "राजस्थान के IAS व RAS में चयनित समाज के समस्त अधिकारियों का सम्मान समारोह" बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राजस्थान के वरिष्ठ IAS एवं RAS, मनोज शर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री,प्रख्यात शिक्षाविद्  लेखक उपेंद्र अनमोल एवं कई अन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित लगभग 100 अधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर शर्मा "चच्चु भैया" के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष  कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, मुख्य संगठन प्रदेश महामंत्री  विकास भार्गव, कोटा शहर अध्यक्ष शिव शर्मा ने भाग लिया।  इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक श्री सुशील ओझा, राजस्थान के पूर्व DGP श्री ओमेंद्र भारद्वाज, श्री हरिप्रसाद शर्मा IPS सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से लगभग 500 प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुशील ओझा, ओमेंद्र भारद्वाज, हरिप्रसाद शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा द्वारा राजस्थान के नव-चयनित RAS एवं IAS अधिकारियों का सम्मान  वरिष्ठ IAS एवं RAS अधिकारियों द्वारा भावी अभ्यर्थियों को सफलता का मार्गदर्शन एवं प्रेरक संवाद प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा एवं करियर मार्गदर्शन दिया गया।

ओझा ने संबोधित करते हुय पूरे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने विशेष कर भुवनेश्वर शर्मा (चचचू भैया) की विशेष तारीफ करते हुए उनके जुझारूपन की तारीफ की उनके प्रभार वाले इलाकों की सक्रियता की तारीफ की ।

राष्ट्रीय संयोजक श्री सुशील ओझा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर शर्मा ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के युवा इन अधिकारियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें। आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं चयनित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें