Tuesday, 21 April 2026

जयपुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 को जयपुर आने की संभावना, प्रदेश प्रभारी 22 दौसा में

paliwalwani
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 को जयपुर आने की संभावना, प्रदेश प्रभारी 22 दौसा में
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 को जयपुर आने की संभावना, प्रदेश प्रभारी 22 दौसा में

भूपेन्द्र ओझा वरिष्ठ पत्रकार 

जयपुर. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इसी महीने 27 अप्रैल 2026 को जयपुर आने की संभावना है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 27 अप्रैल जयपुर प्रवास प्रोग्राम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के 22 अप्रैल को जयपुर आने के पश्चात अंतिम रूप दिये जाने के संकेत मिले हैं. 

उसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भाजपा प्रदेश संगठन की एक बैठक को संबोधित करने तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और भाजपा विधायकों, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्षो के साथ भी बैठक आयोजित करने का कार्यक्रम बनने की संभावना है.

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन अग्रवाल के 22 अप्रैल को दौसा में आने के चांस हैं. प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन अग्रवाल के इस महीने प्रदेश में सीकर प्रवास कार्यक्रम की तरह दौसा में भी 22 अप्रैल को दौसा भाजपा संगठन जिला बैठक को संबोधित करने, स्थानीय भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षो, के साथ पार्टी संगठन एवं कार्यक्रमों की समीक्षा मीटिंग आयोजित हो  सकतीहैं. 

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन अग्रवाल द्वारा स्थानीय भाजपा विधायको से वन-टू-वन बातचीत करने, भाजपा वरिष्ठ नेताओं से अलग अलग मुलाकात करने और दौसा जिले में एक सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने कार्यक्रम आयोजित होने के संकेत मिले हैं.

भाजपा पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ का चूरु में 22 अप्रैल को जन्म दिवस का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. उसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, केन्द्र मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भाग लेने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 अप्रैल को बाड़मेर बालोतरा में पचपदरा तैल रिफाइनरी लोकार्पण करने एवं विशाल आमसभा को सम्बोधित करने का कार्यक्रम आयोजित होने से पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ का 21 अप्रैल को जन्म दिनांक दिवस समारोह को अब 22 अप्रैल को चूरु में आयोजित किया जा रहा है. उसमें प्रदेश के क ई जिलों से भाजपा नेता, कार्यकर्ता सहित चूरु जिले के हजारों समर्थकों के भाग लेने की संभावना है. 

राजेंद्र राठौड़ को भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस सूत्रीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में भाजपा उम्मीदवार सुबेधु अधिकारी के समर्थन में चुनाव कामकाज का बड़ा दायित्व प्रदान किया हुआ है, और राजेंद्र राठौड़ पिछले एक पखवाड़े से भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाल भाजपा चुनाव अभियान को संभाल रहे हैं.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News