📅 Thursday, 19 November 2026 | 10:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,021.75 ▲ +489.55 (+0.59%) • निफ्टी 50: 25,514.30 ▲ +126.90 (+0.50%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹127,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹162,800 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
निवेश

आज सोने में दर्ज की गयी गिरावट, जानें आज की Gold Prices?

📅 09 November 2021, 01:19 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज सोने में दर्ज की गयी गिरावट, जानें आज की Gold Prices?
आज सोने में दर्ज की गयी गिरावट, जानें आज की Gold Prices?

नई दिल्ली. त्यौहारी सीजन में सोने चांदी के भाव में इस समय उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में अगर खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये अच्छा मौका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमतें (Silver price) 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं.

जानिए क्या है सोने चांदी का भाव

अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. वहीं आज के कारोबार में चांदी 0.16 फीसदी फिसल गई. आज 1 किलो चांदी का भाव 64,774 रुपये है.

रिकॉर्ड हाई 8200 रुपये हो गया सस्ता

साल 2020 की बात करें तो पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8200 रुपये सस्ता मिल रहा है.

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट

आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता

बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.

इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल