📅 Thursday, 08 October 2026 | 08:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
निवेश

LIC Best Plan : मात्र चार साल की प्रीमियम में मिलेगा एक करोड़ का फायदा, जानिए कैसे

📅 05 December 2021, 01:53 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
LIC Best Plan : मात्र चार साल की प्रीमियम में मिलेगा एक करोड़ का फायदा, जानिए कैसे
LIC Best Plan : मात्र चार साल की प्रीमियम में मिलेगा एक करोड़ का फायदा, जानिए कैसे

अगर आप भी एक अच्छे और सुरक्षित निवेश के बारे में सोच रहे है तो LIC का jeevan shiromani Plan आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। LIC jeevan shiromani Plan के तीन बड़े फायदे है इस प्लान में 1 करोड़ रुपये एश्योर्ड राशि की गारंटी दूसरा इस योजना में मिलता है फाइनेंशियल सपोर्ट और तीसरा यह एक नॉन लिंक्ड प्लान है। LIC के इस सुपरहिट प्लान! में आपको बस 4 साल तक देना होगा प्रीमियम इसके बाद अवधि पर आपको 1 करोड़ रुपये का फायदा मिलेगा। चलिए आपको बताते है के आप कैसे उठा सकता है एक करोड़ का फायदा !

आपको बतादे के LIC जीवन शिरोमणि एक का प्लान एक नॉन लिंक्ड प्लान है। इस प्लान में आपको कम से कम 1 करोड़ रुपये की गारंटी मिलती है। LIC अपने ग्राहकों को जीवन सुरक्षित करने के लिए कई अच्छी पॉलिसी पेश करता रहता है। दरअसल, इस पॉलिसी में मिनिमम रिटर्न 1 करोड़ रुपये है. यानी अगर आप 14 साल से एक रुपये के हिसाब से जमा करते हैं तो आपको कुल रिटर्न एक करोड़ तक मिलेगा।

क्या है पूरा प्लान?

LIC ने 19 दिसंबर 2017 को इस योजना की शुरुआत की थी। जैसा के हमने आपको बताया यह एक नॉन-लिंक्ड प्लान है और उसके साथ साथ सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है। यह मार्केट से जुड़ी हुई लाभ वाली योजना है। यह योजना विशेष रूप से एचएनआई के लिए बनाई गई है। इस योजना में गंभीर बीमारियों के लिए कवर मिलता है। इसमें 3 वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं।

जीवन शिरोमणि प्लान की सबसे खास बात यह है के इस पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसी होल्डर्स डेथ बेनिफिट के तौर पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट भी मिलता है। इस पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर्स के सरवाइवल यानी जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि के दौरान पेमेंट की सुविधा दी गई है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है। सरवाइवल बेनिफिट यानी पॉलिसी होल्डर्स के जीवित रहने पर निश्चित भुगतान किया जाता है. इसके तहत ये है भुगतान प्रक्रिया.

अगर किसी की 14 साल की पॉलिसी है तो उसे 10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30 % पैसा मिलेगा वैसे ही 16 साल की पॉलिसी वालो को 12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35 % रुपया मिलेगा वैसे ही 18 साल की पॉलिसी वालो को 14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40 % और 20 साल की पॉलिसी -16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45 %.पैसा मिलेगा।

अगर किसी पॉलिसी होल्डर को पॉलिसी के बीच में पैसो की जरुरत पड़ गई तो इस प्लान के अंतर्गत आपको लोन भी मिल सकता है। लेकिन आपको LIC की शर्तो पर लोन मिलेगा। पॉलिसी लोन समय-समय पर तय किए जाने वाले ब्याज दर पर मिलेगा।18 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना से जुड़ सकता है। इस योजना में 4 साल तक जमा करना होगा प्रीमियम। 14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल; 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल; 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल; 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें