📅 Thursday, 05 November 2026 | 02:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,374.73 ▲ +2,456.83 (+3.19%) • निफ्टी 50: 24,568.50 ▲ +757.70 (+3.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,600 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

अनुठी पहल : जरिया एक कदम रोजगार का सुन्नी वेलफेयर कमेटी ने दिया 50 बेरोजगार लोगों को रोजगार

📅 15 July 2021, 09:52 PM • ✍️ आनंद चौहान/गणेश सोनी • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अनुठी पहल : जरिया एक कदम रोजगार का सुन्नी वेलफेयर कमेटी ने दिया 50 बेरोजगार लोगों को रोजगार
अनुठी पहल : जरिया एक कदम रोजगार का सुन्नी वेलफेयर कमेटी ने दिया 50 बेरोजगार लोगों को रोजगार

इंदौर. (कैमरामैन आनंद चौहान के साथ गणेश सोनी की रिपोर्ट...) जरिया एक कदम रोजगार का सुन्नी वेलफेयर कमेटी द्वारा 50 बेरोजगार लोगों को रोजगार देने की एक शानदार पहल की. जिसमें हाथ ठेला, गाड़ी, फल सब्जी, खिलौने जैसे कहीं आइटम ऐसे लोगों को उपलब्ध कराए गए. सामाजिक संस्था सुन्नी वेलफेयर कमेटी दूसरे कोविड-19 के दौर के बाद पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेरोजगारी को देखते हुए एक नई थीम के साथ बेरोजगारों लोगों को माइक्रो बिजनेस सेटअप लगाने का बीड़ा उठाया. जिसमें 50 दिनों में अलग-अलग तरह के छोटे-मोटे कारोबार शुरू करवा रही है. बेरोजगारों को को रोजगार मिल जाए ताकि वह लोग अपना परिवार चला सके. प्रवक्ता अनीश कादरी ने पालीवाल वाणी को बताया आज दिनांक 15 जुलाई 2021 को 10 बेरोजगारों को शहर काजी मोहम्मद अशरफ अली साहब और समाज के जिम्मेदार समय लोगों की मौजूदगी में उन्हें हाथ ठेला बेचने के लिए समान उपलब्ध कराया. समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर काम करने वाली सुन्नी वेलफेयर कमेटी में अब तक 300 से ज्यादा बेरोजगारों को कामयाब माइक्रो बिजनेस सेटअप उपलब्ध करा चुकी है. इसी तरह आगे भी ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी ताकि बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके.

जरिया एक कदम रोजगार का सुन्नी वेलफेयर कमेटी

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें