सेवा भारती के तत्वावधान में “वर्तमान परिदृश्य में किशोरियों का समाज व स्वयं के प्रति दृष्टीकोण“
इंदौर : सेवा भारती के तत्वावधान में संचालित किशोरी विकास (निवेदिता प्रकल्प) में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की. निवेदिता प्रकल्प में 12 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा आत्मरक्षा हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाती है.
वर्ष 2022 में भगिनी निवेदिता जी की 155 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “वर्तमान परिदृश्य में किशोरियों का समाज व स्वयं के प्रति दृष्टीकोण“ विषय पर बालिकाओं को मुख्यवक्ता श्रीमती सुचित्रा दुबे जी (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) द्वारा मार्गदर्शन दिया गया.
इस अवसर पर सेवाभारती इंदौर महानगर की महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती चारू गर्ग जी, रामेश्वरम जिले की महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सविता अभ्यंकर सहित सेवाभारती इंदौर महानगर के पदाधिकारियों तथा बालिकाओं की उपस्थिति रही.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास