📅 Monday, 28 September 2026 | 02:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

परशुराम महासभा इंदौर के तत्वाधान में दो दिवसीय ब्राह्मण महाकुंभ 28 से

📅 21 December 2019, 11:08 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
परशुराम महासभा इंदौर के तत्वाधान में दो दिवसीय ब्राह्मण महाकुंभ 28 से
परशुराम महासभा इंदौर के तत्वाधान में दो दिवसीय ब्राह्मण महाकुंभ 28 से

इंदौर। परशुराम महासभा मध्य प्रदेश ने पालीवाल वाणी को बताया कि परशुराम महासभा इंदौर की प्रमुख बैठक 22 रविवार 2019 को नटराज नगर ग्राउंड अन्नपूर्णा रोड इंदौर पर दोपहर 2.30 बजे से बैठक आयोजित की जा रही है। आदरणीय समाजजन से अनुरोध है कि सूचना को ही आमंत्रण मानकर अवश्य पधारें। परशुराम महासभा के तत्वाधान में होने वाले आयोजन के संबंध में भव्य रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा होगी। परशुराम महासभा इंदौर द्वारा आयोजित ब्रह्मोत्सव 2 दिनांक 28 शनिवार एवं 29 दिसंबर रविवार को सुबह 10.00 बजे नटराज नगर ग्राउंड ,वैशाली नगर पेट्रोल पंप के सामने अन्नपूर्णा रोड इंदौर पर शुभारंभ होगा। इस आयोजन में हिंदू धर्म के प्रमुख जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंदजी सरस्वती के मुख्य आतिथ्य में ब्रह्म समागम संपन्न होगा। कार्यक्रम में ज्वलंत स्थितियों पर विचार-मंथन होगा। महाकुंभ का पहला न्योता श्री गणेश को समर्पित किया गया। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, सम्मेलन संयोजक संजय मिश्रा ने पालीवाल वाणी को बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आपके दायित्व निर्वाह करने हेतु समग्र ब्राह्मण समाज, जाजम के पदाधिकारीगण, परशुराम महासभा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण युवा संगठनो के पदाधिकारियों एंव सदस्यों की प्रमुख बैठक में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, खरगोन विधायक रवि जोशी, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, योगेन्द्र मंहत, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा बतौर अतिथि होगें। कृपया आप अपने-अपने सुझाव एवं दायित्व का निर्वाह करने हेतु आप सादर आमंत्रित हैं। विशेष :-उपरोक्त सूचना आप अपने-अपने सोशल मीडिय ग्रुप के माध्यम से जारी करें ताकि अन्य समाज जनों को इस बैठक एंव कार्यक्रम की जानकारी मिल सके तथा ब्राह्मण जन ज्यादा ज्यादा तादाद में मौजूद रहकर आयोजन को सफल बनाने में सहायक सिद्व होगे।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil paliwal-Anil bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें