📅 Wednesday, 04 November 2026 | 10:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,720 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

उपयंत्री सुश्री गीता विजयवर्गीय पर लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई

📅 09 November 2021, 08:53 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उपयंत्री सुश्री गीता विजयवर्गीय पर लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई
उपयंत्री सुश्री गीता विजयवर्गीय पर लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई

इंदौर : ग्राम पंचायत रंगवासा स्थित राज लक्ष्मी पैलेस में भूखंड क्रमांक E_1 जो कि लक्ष्मी वर्मा के नाम पर है के मकान निर्माण हेतु  नक्शा पास करवाना था जिसके लिए उपयंत्री सुश्री गीता विजयवर्गीय जनपद पंचायत इंदौर द्वारा आवेदक से ₹5000 रिश्वत की मांग की जा रही थी इसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर के समक्ष की जिसके आधार पर रिकॉर्डिंग कराई गई. लोकायुक्त पुलिस ने अशोक शर्मा पिता आनंद शर्मा की शिकायत पर जनपद पंचायत इंदौर की उपयंत्री गीता विजयवर्गीय को 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. शिकायतकर्ता के अनुसार उसे ग्राम पंचायत रंगवासा स्थित राज लक्ष्मी पैलेस में भूखंड क्रमांक E-1 जो कि लक्ष्मी वर्मा के नाम पर है, पर मकान निर्माण के लिए नक्शा पास करवाना था. इसके लिए जिला पंचायत की उपयंत्री गीता विजयवर्गीय ने अशोक शर्मा से 5000 की रिश्वत मांगी थी. इस पर इसकी शिकायत SP पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर को की गई. इस आधार पर रिकॉर्डिंग कराई गई जिसमें बातचीत के दौरान 4500 में लेनदेन तय हुआ. आज 9 नवम्बर 2021 को लोकयुक्त के ट्रैप दल का गठन किया गया और उपयंत्री गीता विजयवर्गीय को उनके निवास FH-104, स्कीम नंबर 54 से 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया गया।. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही अभी जारी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें