📅 Sunday, 11 October 2026 | 11:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में फिर वाहन दुर्घटना-सगे भाइयों सहित 3 जनों की मौत...सिलसिला लगातार जारी

📅 21 July 2019, 04:15 AM • ✍️ Sunil Paliwal...✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में फिर वाहन दुर्घटना-सगे भाइयों सहित 3 जनों की मौत...सिलसिला लगातार जारी
इंदौर में फिर वाहन दुर्घटना-सगे भाइयों सहित 3 जनों की मौत...सिलसिला लगातार जारी

इंदौर। 20 जुलाई को इंदौर में एक फिर वाहन दुर्घटना का सिलसिला लगातार जारी है। आज फिर हुई एक वाहन दुर्घटना में दो सगे भाइयों सहित 3 जनों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को तेजाजी नगर क्षेत्र के नायता मुंडला के पास रात्रि 8 बजे बायपास रोड़ पर अल्टो कार क्रमांक एमपी 09 सीजे 5457 एवं आईसर वाहन आपस में एक्सीडेंट हुआ। जिसमें अल्टो कार में 5 लोग सवार थे, जिसमें तीन जनों की मृत्यु हो गई। ये लोग पिकनिक मनाकर वापस इंदौर लौट रहे थे। मृतक की शिनाख्त गोपाल पिता मनीराम बामणिया उम्र 26 साल निवासी मूसाखेड़ी, हेमंत पिता प्रहलाद सुनहरे उम्र 24 साल निवासी परदेशीपुरा, शुभम निवासी परदेशीपुरा तथा घायल सोनू पिता कांता प्रसाद निवासी बजरंग नगर एवं अमित के रूप में हुुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना के समाचार मिलते ही मौहल्ले में कोहराम मच गया, वही परिवार के लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि घटना में अब हमारे बच्चे नहीं रहे। अस्पताल में परिजनों का तांता लगा हुआ है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-sunil Paliwal... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें