📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री सांई ज्योति फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान

📅 23 March 2020, 11:37 AM • ✍️ Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री सांई ज्योति फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान
श्री सांई ज्योति फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान

इंदौर। श्री सांई ज्योति फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2020 के अवसर पर इंदौर नगर में ई-रिक्शा चलाने वाली 50 महिला शक्ति का सम्मान किया गया। निम्न आय वर्ग की इन महिलाओं को नारी रत्न सम्मान से नवाजा गया। पुरुष प्रधान समाज में ई रिक्शा चालक बनकर इन महिलाओं ने इंदौर में एक अनूठी मिसाल पेश की। इस आयोजन में रिक्शा चालक महिलाओं ने सड़क पर चलने ओर रिक्शा चलाने के उनके अनुभव भी साझा किए। आयोजन में रिक्शा चालक महिलाओं को स्मृति चिन्ह व साड़ी भेंट की गई तथा भोजन करवाया गया। आयोजन में एक विशेष दिव्यांग रिक्शा चालक देवकन्या पाण्डे भी शामिल थी जो कि अपने पैरों पर चलने में भी समर्थ नही है फिर भी रिक्शा चलाती हैं। इनके साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत महिला शक्ति का भी सम्मान किया गया जिसमें इस वर्ष सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की श्रीमती रामायणी जी अवस्थी, पालीवाल वाणी की संपादिका श्रीमती संगीता सुनील पालीवाल व वीरभूमी मेवाड़ पत्रिका की संपादिका श्रीमती टीना चेतन जोशी तथा वरिष्ठ मानवसेवी श्रीमती पुष्पा ऋषि को चुना गया। मुख्य अतिथि में सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की श्रीमती रामायणी अवस्थी, श्रीमती प्रमिला त्रिपाठी, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती किरण पाण्डे, मेनारिया समाजसेविका श्रीमती पूजा प्रकाश जोशी, पालीवाल समाज 24 श्रेणी महिला मंडल की श्रीमती मीना मुन्नालाल जोशी, श्रीमती राधा जोशी, वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती पुष्पा ऋषि, केंद्रीय सांई सेवा समिति की श्रीमती रेखा पंचोली, वीरभूमी मेवाड़ पत्रिका की श्रीमती टीना जोशी, पालीवाल वाणी समाचार पत्र से संगीता पालीवाल, मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान की सुश्री पूजा चौकसे, श्रीमती श्रेया उपासनी, श्रीमती राजकुमारी जी, मीनाक्षी रघुवंशी, श्रीमती सविता धाकड़ आदि उपस्थित थी। जिनका स्वागत व सम्मान फाउंडेशन की महिला शक्ति में सचिव सोनाली जोशी सहित रेखा शर्मा, नीतू कनोडिया, लतिका चंद्रात्रे, दीपिका जोशी, कविता जोशी, निशा चौहान, सपना पवार, चंद्रकला जोशी, सुमित्रा जोशी, ऋषिका जोशी, वंशिका जोशी आदि द्वारा किया गया। मंच संचालन सोनाली सुरज जोशी द्वारा किया गया व आभार दीपिका जोशी ने माना। उक्त जानकारी श्री सांई ज्योति फाउंडेशन के संस्थापक श्री सुरज जोशी ने पालीवाल वाणी को दी। 

श्री सांई ज्योति फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान

श्री सांई ज्योति फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान

श्री सांई ज्योति फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान

श्री सांई ज्योति फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान

श्री सांई ज्योति फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान

श्री सांई ज्योति फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !! 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें