सियासी वापसी के संकेत..! सिंधिया ने टंडन को 'दिल्ली' आने का जो इशारा किया
Sanjay Lahoti
इंदौर.
इंदौर में अपने कट्टर समर्थक प्रमोद टंडन के विष्णुपुरी स्थित निवास पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 26 अगस्त 2026 की रात अचानक पहुंच कर इंदौर के सियासी खेमे में हलचल मचा दी,
महाराज द्वारा कांग्रेस को बाय -बाय करने के बाद उनके तमाम समर्थकों ने भी कांग्रेस से किनारा कर लिया था. उन्हीं में से एक प्रमोद टंडन भी थे, कुछ समय पूर्व टंडन ने वापस कांग्रेस में वापसी कर ली थी, जिससे ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज थे...महाराज की नाराज़गी के बाद लम्बे समय से टंडन ने राजनीति से ही तौबा कर ली थी और अपने व्यापार कारोबार और परिवार के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देने लगे.
26 अगस्त 2026 की रात जब श्री सिंधिया टंडन के घर पहुंचे तब भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता और सिंधिया समर्थक वहां मौजूद थे..,इन सबके अलावा शहर के प्रभावशाली पत्रकार भी.., सिंधिया का टंडन के निवास पर अचानक आ जाना प्रारंभिक दृष्टि से तो उनके टंडन से पारिवारिक रिश्ते थे, जिनका सम्मान करते हुए वे पहुंचे और पूरे परिवार से आत्मीयता पूर्वक मिल कर उन रिश्तों को और भी मजबूत कर गए.
लेकिन इन सबसे जुदा कुछ ऐसे संकेत भी थे, जो बता रहे थे कि महाराज टंडन की गलतियों को माफ कर उनके लिए सियासी रास्ता साफ कर रहे है. भारतीय जनता पार्टी में टंडन की वापसी कब और कैसे होगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा... लेकिन जाते - जाते सिंधिया ने टंडन को 'दिल्ली' आने का जो इशारा किया वो उनकी सियासी वापसी का एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न : श्री कार्तिकेय चौहान अध्यक्ष, महासचिव श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित
दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल व्यास की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित : पालीवाल समाज में हर्ष और गर्व का क्षण
केसरियो गरबो इंदौर में 25 को दिखाई देगा : संस्कृति-संस्कार-मातृशक्ति का सम्मान-समाज की एकता का संदेश
खरगोन पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से जम्मू में मिले युवक को मिला परिवार का साथ : समन्वित प्रयासों से संभव हुआ परिवार से पुनर्मिलन
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान