📅 Saturday, 19 September 2026 | 08:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +128.80 (+0.55%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,670 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

भाजपा शिवाजी मंडल में श्री रोहित पालीवाल ‘‘राजस्थानी’’ उपाध्यक्ष मनोनित

📅 04 December 2020, 01:32 AM ✍️ Mukesh Joshi-Narendra Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा शिवाजी मंडल में श्री रोहित पालीवाल ‘‘राजस्थानी’’ उपाध्यक्ष मनोनित
भाजपा शिवाजी मंडल में श्री रोहित पालीवाल ‘‘राजस्थानी’’ उपाध्यक्ष मनोनित

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे की सहमति से 14 मंडल अध्यक्षों ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की, 14 मंडलों में पदाधिकारी में से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 शिवाजी मंडल में पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के युवा तरूणाई श्री रोहित प्रभुशंकर पालीवाल (सुन्दा) को उपाध्यक्ष पद पर मनोनित कर समाज को गौरवान्वित करने पर नगर अध्यक्ष का समाज के कई युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त करते हुए श्री रोहित प्रभुशंकर पालीवाल (सुन्दा) को उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी। उल्लेखनीय है कि पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रभुशंकर जी पालीवाल के सुपूत्र है। उक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के सक्रिय सदस्य श्री कैलाश पालीवाल एवं श्री अखिलेश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी।

● आभार माना : मैं रोहित प्रभुशंकर पालीवाल (सुन्दा) इंदौर भाजपा के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के शिवाजी मण्डल में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया हूँ । पिछली बार भी मंडल मैं आपके आशीर्वाद से मंत्री एवं कार्यालय मंत्री के रूप मे मनोनीत किया गया था। विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया जी एवं नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे द्वारा मुझ पर जो विश्वास किया गया है, उस पर मैं सदैव समाजजनो एवं मित्रों का मार्गदर्शन चाहता हूँ। आपकी राय एवं मार्गदर्शन हमेशा मुझे मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहे ऐसी सिताराम से कामना करता हूँ।

सदैव आपका : रोहित पालीवाल ‘‘राजस्थानी’’ 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Mukesh Joshi-Narendra Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें