📅 Thursday, 26 November 2026 | 10:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,328.59 ▲ +1,892.59 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,884.50 ▲ +534.80 (+2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,900 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल द्वारा आज श्री हनुमान महोत्सव का आयोजन

📅 16 April 2022, 04:02 PM • ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल द्वारा आज श्री हनुमान महोत्सव का आयोजन
श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल द्वारा आज श्री हनुमान महोत्सव का आयोजन

इंदौर। : श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल 44 श्रेणी इंदौर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान महोत्सव पर आज दिनांक 16 अप्रैल 2022  को श्री हनुमान जी मंदिर को विशेष श्रृंगार से सजाया गया. श्री पालीवाल समाज रामायण मंड़ल द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ कल दिनांक 15 अप्रैल 2022 शाम 7 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात भक्तों ने एक के बाद शानदार प्रस्तृति दी. आज भव्य हनुमान लाला का नयन श्रृंगार से भक्तों को हनुमान जी दर्शन देगे वही महाआरती शाम 6 : 00 बजे से प्रारंभ होगी. तद्पश्चात शाम 7 : 00 से रात्रि 11 : 00 बजे तक प्रभु प्रसादी का दौर चलता रहेगा.

इस आयोजन को लेकर श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल के सदस्यों में खासा उत्साह, उमंग, तरंग देखा गया वही समाजजन काफी उत्साह पूर्वक भाग लेकर महाप्रसादी ग्रहण करते हुए श्रमदान करते हुए नजर आएगें. कार्यक्रम के आयोजक अयोध्यापति श्री रामजी के निर्देश पर  श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल इंदौर के तत्वाधान में कई वर्षों से सफलता पूर्वक आयोजन संचालित किया जा रहा हैं. जिसकी समाज में काफी सराहनीय चर्चा हो रही है. मंड़ल समाज के द्वारा संचालित सभी आयोजन में उत्साह पूर्वक हिस्सा लेता हैं. हनुमान महोत्सव के अवसर पर सभी समाज बंधुओं एवं अतिथियों का स्वागत श्री पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर, श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल, श्री पालीवाल समाज रामायण मंड़ल के द्वारा किया जाएगा.

● विशेष आग्रह : प्रभु प्रसादी में व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके, इसलिए प्रत्येक घर कार्ड वितरित किए गए. सभी सदस्यों को कार्ड साथ में लाना अनिवार्य है. श्री हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम श्री चारभुजानाथ मंदिर, श्री पालीवाल समाज  44 श्रेणी परिसर, 42, महाराणा प्रताप मार्ग इंदौर पर आयोजित किया जा रहा है.

अवश्य पधारे : श्री पालीवाल बजरंग मंडल द्वारा प्रति मंगलवार शाम 6 : 45 बजे महाआरती में समाज बंधुओं जरूर पधारे.

● नोट : प्रभु प्रसादी में एक परोसगारी कर प्रभु सेवा का लाभ अवश्य लिजिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल