श्रावणी उपाक्रम पूजन संपन्न : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विप्रो के लिए निःशुल्क नर्मदा क्षिप्रा संगम पर हुआ आयोजन
अनिल पुरोहित
इंदौर.
सनातन धर्म में श्रावणी उपाकर्म का एक विशेष महत्व है. ब्राह्मण समाज संगठन, मूसाखेड़ी, इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा पर श्रावणी उपाकर्म बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाता है. इस वर्ष भी श्रावणी उपक्रम का कार्यक्रम नर्मदा शिप्रा संगम स्थल पर 28 अगस्त 2026 को प्रातः 8.00 बजे से 11.00 बजे तक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ.

संगठन अध्यक्ष पंडित द्वारका प्रसाद पाठक ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्रावणी उपाकर्म में वेद पाठी विद्वानों के मार्गदर्शन में वैदिक पवित्रीकरण तीर्थस्थलों, सूर्य देवता की प्रार्थना से उपाकर्म का शुभारंभ किया. विद्वानों ने सबसे पहले दशविधि स्नान की रस्म संपन्न कराई, जिसमें साधकों ने मिट्टी, गौरज, गोबर, भस्म, फल, दूध, पंचामृत, गोमूत्र, तीर्थजल, स्वर्ण जल एवं दूर्वा से स्नान किया.
शरीर प्रक्षालन-शुद्धिकरण के बाद ध्यान संध्या, सूर्य उपासना तथा तर्पण की क्रियाएं संपन्न हुई. देवों, ऋषियों, माता-पिता, मित्रों, संबंधियों सहित सभी दिवंगतों के लिए तर्पण किया गया. विद्वान आचार्यों के समवेत मंगलाचरण-मंत्रोच्चार एवं श्लोक-मंत्रों की मंगल ध्वनि से गूंजता रहा. श्रावणी उपाकर्म की तमाम विधियों में करीब 50 से अधिक साधकों ने लगभग चार घंटे तक शामिल होकर नूतन यज्ञोपवीत धारण किए, बल्कि जाने-अनजाने में हुए पापकर्मों के लिए प्रायश्चित, दिवंगतों के लिए तर्पण, देवताओं के लिए सप्तऋषि पूजन, नए वर्ष में नीति और मर्यादा के मार्ग पर चलने के लिए हेमाद्रि संकल्प जैसे शास्त्रोक्त प्रावधानों का पालन भी किया. दसविधि स्नान, यज्ञोपवीत धारण, तर्पण, सप्त ऋषि पूजन, हवन एवं ब्राह्मणों को भोजन प्रसादी सम्पन्न करवाई गई.
इस अवसर पर पंडित विनोद शास्त्री,1008 श्री जानकी प्रपन्नाचार्य जी महाराज, मुख्य यजमान व संगठन के वरिष्ठ संरक्षक पंडित बृजकिशोर शर्मा पंडित मनोज पांडे (सचिव), पंडित जसराज शर्मा ( कोषाध्यक्ष), पंडित विनोद शास्त्री (संयोजक), पंडित पुष्पेंद्र रिछारिया (कार्यकारी अध्यक्ष),पंडित अंकित पाठक (मीडिया प्रभारी) उपस्थित रहे.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न : श्री कार्तिकेय चौहान अध्यक्ष, महासचिव श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित
दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल व्यास की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित : पालीवाल समाज में हर्ष और गर्व का क्षण
केसरियो गरबो इंदौर में 25 को दिखाई देगा : संस्कृति-संस्कार-मातृशक्ति का सम्मान-समाज की एकता का संदेश
खरगोन पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से जम्मू में मिले युवक को मिला परिवार का साथ : समन्वित प्रयासों से संभव हुआ परिवार से पुनर्मिलन
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान