📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा श्राद्ध पक्ष में होने वाला इस वर्ष तर्पण महोत्सव स्थगित

📅 28 August 2020, 02:35 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा श्राद्ध पक्ष में होने वाला इस वर्ष तर्पण महोत्सव स्थगित
श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा श्राद्ध पक्ष में होने वाला इस वर्ष तर्पण महोत्सव स्थगित

● सनातन धर्मावलंबियों से अपने-अपने घरों में ही तर्पण करने का आग्रह

इंदौर । इस वर्ष 2 सितंबर 2020 से प्रारंभ होने वाला 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष भी कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया है। श्रद्धा सुमन सेवा समिति ने गत 22 वर्षो से आयोजित किए जा रहे तर्पण महोत्सव को इस वर्ष स्थगित रखने का निर्णय लिया है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष मोहनलाल सोनी ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रतिवर्ष श्राद्ध पक्ष में हजारों साधक हंसदास मठ पहुंचकर अपने दिवंगत पितरों एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों की सदगति के लिए निःशुल्क तर्पण करते आ रहे थे। इस बार जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए समिति ने 2 से 17 सितंबर तक श्राद्ध पक्ष में तर्पण महोत्सव स्थगित करने का निर्णय लेते हुए सभी सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने घरों में ही शास्त्रोक्त विधि अनुसार तर्पण करें। समिति द्वारा अब तक ज्ञात-अज्ञात 16 हजार 500 दिवंगतों की अस्थियों को देश की पवित्र नदियों में विसर्जित किया जा चुका है। कोरोना संकट खत्म होने के बाद अस्थियों के विसर्जन का सिलसिला जारी रहेगा।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें