📅 Thursday, 12 November 2026 | 08:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,500 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

भारतीय रेलवे में 5 हजार स्टेशनों का चयन : रतलाम मंडल के 80 रेलवे स्टेशनों पर रेलवे की वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना

📅 13 May 2022, 11:24 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतीय रेलवे में 5 हजार स्टेशनों का चयन : रतलाम मंडल के 80 रेलवे स्टेशनों पर रेलवे की वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना
भारतीय रेलवे में 5 हजार स्टेशनों का चयन : रतलाम मंडल के 80 रेलवे स्टेशनों पर रेलवे की वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना

इंदौर :  रेलवे द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट (one station-one product) योजना शुरू की गई है. इसके लिए रतलाम मंडल के 80 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है. यहां कोई भी संस्था या व्यक्ति अपने प्रोडक्ट को बेच सकता है.

कई बड़े स्टेशनों (big stations) पर अभी इस तरह के उत्पाद बेचना शुरू कर दिए हैं. 2022-23 में ही वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य स्टेशन के आसपास के स्थानीय उत्पाद को प्रमोट करना था. 15 दिवसीय इस पायलट प्रोजेक्ट (pilot project) को 25 मार्च 2022 को शुरू किया गया था. अब इसे फिर से बढ़ाया गया है. पूरे भारतीय रेलवे (indian railway) में 5 हजार स्टेशनों का चयन किया गया है. इसमें रतलाम मंडल के 80 स्टेशन शामिल हैं. यहां स्वयंसहायता समूह या स्थानीय संगठन द्वारा अपने उत्पाद बेचे जा सकते हैं. 15 दिन के लिए 1 हजार रुपए का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें