केन्द्रीय सांई सेवा समिति न्यास की मेजबानी में घर-घर हुआ सांईबाबा की पालकी का पूजन
रतजगा कर लोगों ने गणेश धाम कालोनी में पूरे मार्ग को दीपों और रंगोली से सजाया
इंदौर : सांवेर रोड स्थित गणेश धाम कालोनी में आज सुबह केन्द्रीय सांई सेवा समिति न्यास के तत्वावधान में निकली बाबा की पालकी एवं प्रभातफेरी का घर-घर पुष्प वर्षा के बीच स्वागत हुआ. पूरे मार्ग में बैंड-बाजों और ढोलक की धुनों पर सांई भक्त झूमते, नाचते-गाते हुए चल रहे थे. इस दौरान राधा-कृष्ण और हनुमानजी के श्रृंगार में सजे कलाकारो ने भी भक्तों को सम्मोहित बनाए रखा. न्यास के संस्थापक हरि अग्रवाल, अध्यक्ष गौतम पाठक एवं प्रभातफेरी संयोजक प्रदीप यादव, विनिता पाठक ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी दीपू यादव, पूर्व पार्षद भूपेन्द्र चौहान, चंदू कुंजीर, आलोक खादीवाला, भाजपा नेता विजय परमार, चंदन पाल, राजेश परमार, विशाल सांई दीवाना, मोहन पाटीदार, कोमल सोनी, बब्बू यादव, श्याम यादव पहलवान, बल्लू राठौर, नरेश यादव, भगवान वकोदे, निशा चौहान, जयदीप फणसे, मिलिंद जोशी, विपिन जैन. उपस्थित थे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ईपीएफओ पर बड़ा फैसला : केंद्रीय कैबिनेट ने अनिवार्य वेतन की सीलिंग बढ़ाकर ₹25,000 : कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
आज का दैनिक राशिफल 17 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान