📅 Monday, 12 October 2026 | 08:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,430 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

दुखद खबर : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल पुरोहित का निधन

📅 16 May 2021, 10:41 AM • ✍️ Pulkit Purohit-Vishal Purohit • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुखद खबर : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल पुरोहित का निधन
दुखद खबर : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल पुरोहित का निधन

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल ब्रह्मलीन श्री डालचंद्र जी पुरोहित (ग्राम. कामा) का आज दिनांक 16 मई 2021 निधन गया. जिनकी अंतिम यात्रा हॉस्पिटल से सीधे रामबाग मुक्तिधाम जाएगी. आप सर्वश्री अमित पुरोहित के पूजनीय पिताजी, यश पुरोहित के दादाजी एवं जयंत शर्मा के ससुरजी तथा भेरूलाल जोशी (खलीफा) के जीया और कांग्रेस नेता श्री ईश्वर जोशी के संबंधी थे. आप श्री शंकरलाल जी पुरोहित बैंक ऑफ बड़ौदा में उपमहाप्रबंधक के पद पर रहे और 5 वर्ष  यूएस(us) में रहकर बैंक के लिए कुशलता से काम किया, आप बहुत ही सादगी जीवन जीने के आदी थे. इतने बड़े औहदे पर होने के बाद भी समाजजनों से बहुत ही सौम्य मधुर व्यवहार व्यक्तित्व के धनी थे. आपके अचानक चले जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई, उक्त जानकारी पालीवाल बजरंग मंडल के सक्रिय समाजसेवी राजेश जोशी (Rk) ने पालीवाल वाणी को दी.

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, इंदौर मेरी पहचान, पालीवाल बजरंग मंडल शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

●  पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क. Pulkit Purohit-Vishal Purohit...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें