दुखद खबर : पालीवाल समाज के समाजसेवक श्री राजेन्द्र जोशी का आकस्मिक निधन
इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन श्री रामचंद्र जी जोशी (ग्राम. केलवा) के सुपुत्र श्री राजेन्द्र जोशी का आज दिनांक 21 अप्रैल 2021 को आकस्मिक निधन हो गया. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 21 अप्रैल 2021 को सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल इंदौर से शाम : 4 : 00 बजे सीधे रामबाग मुक्तिधाम जाएगी। आप श्री नितिन जोशी के पूजनीय पिताजी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री ललित पुरोहित (भाणा), श्री सुखदेव जोशी (केलवा) ने पालीवाल वाणी को दी.
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज एवं पालीवाल वाणी समूह शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-अखिलेश जोशी-मनोज जोशी (दरबार)...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में मातृशक्ति का महासंगम-105 महिला संगठनों की हजारों महिलाओं ने जगत पूज्य श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में ऐतिहासिक शोभायात्रा