📅 Sunday, 20 September 2026 | 04:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी रोहन सेठी गिरफ्तार

📅 18 April 2022, 05:18 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी रोहन सेठी गिरफ्तार
निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी रोहन सेठी गिरफ्तार

इंदौर : करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार, ₹10 हजार के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्तार किया है. आरोपी रोहन पिता प्रमोद सेठी निवासी 1, गुलमोहर एक्सटेंशन, इंदौर थाना तुकोगंज के 02 प्रकरणों में फरार था. वह “मेगापोलिश” के नाम से फरयादियो से पैसे निवेश करवाकर धोखाधड़ी करता था.

आरोपी द्वारा फरियादियों को इन्वेस्टमेंट के बदले ज्यादा मुनाफा देने का झूठा वादा कर करोड़ों रुपए ठग लिए थे. आरोपी रोहन सेठी को पकड़कर उसके कब्जे से 2,35,000/- नकद ,03 मोबाइल व 01 लैपटॉप बरामद किया गया है. थाना तुकोगंज में आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें