📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज के श्री चारभुजानाथ मंदिर में पुरोहित परिवार ने मनाया अन्नकूट महोत्सव

📅 16 November 2020, 05:01 PM • ✍️ Pulkit Purohit-Vishal Purohit • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के श्री चारभुजानाथ मंदिर में पुरोहित परिवार ने मनाया अन्नकूट महोत्सव
पालीवाल समाज के श्री चारभुजानाथ मंदिर में पुरोहित परिवार ने मनाया अन्नकूट महोत्सव

इंदौर । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री पुरुषोत्तम पुरोहित एवं श्री दिलीप पुरोहित (ग्राम. खटामला) ने पालीवाल समाज भवन में विराजमान श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में समाजजनों की मौजूदगी में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। श्री पुरोहित परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव में पधारे समाजजनों का आदर पूर्वक आत्मीयता से स्वागत करते हुए महाप्रसादी ग्रहण कराई। दीपावली के दुसरे दिन दीपदान महोत्सव पुरोहित परिवार के परिजनों ने सामूहिक रूप से दीपदान में भाग लेकर प्रभु की आराधना करते हुए भक्तिभाव से पूजा-अर्चना के दौरान पालीवाल बजरंग मंडल के साथियों के द्वारा मधुर संगीत की थाप पर भजनों की प्रस्तुति पर नृत्य कर सबको आनंदित कर दिया। श्री चारभुजानाथ मंदिर के पंडित श्री जुगलकिशोर बागोरा एवं पड़ित श्री भरत दवे ने दीपदान महोत्सव के दौरान कथा का वाचन मधुर वाणी से किया। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन शासन के नियमों के तहत किया गया। अन्नकोट महोत्सव के दौरान प्रबंधकार्यकारिणी के सर्वश्री रेवाशंकर पुरोहित, शिवलाल पालीवाल, पुरूषोत्तम बागोरा, गोपीलाल व्यास एवं मनोज बागोरा, कपिल पुरोहित, मनीष जोशी-काका, रमेश जोशी, महेश जोशी, तपन व्यास, राजेश बागोरा, मुकेश व्यास, नितिन जोशी आदि आयोजन की व्यवस्था संचालित कर रहे थे। 

● श्री तपन व्यास का जन्मदिन मनाया

पालीवाल समाज के सक्रिय समाजसेवी, चारभुजानाथ जी के परम भक्त, चारभुजानाथ भक्त मंड़ल के अधर स्तंभ श्री तपन व्यास का जन्मदिन समाजजनों की मौजूदगी में पालीवाल धर्मशाला परिसर में साथियों की मौजूदगी में मनाया गया। 

पालीवाल समाज के श्री चारभुजानाथ मंदिर में पुरोहित परिवार ने मनाया अन्नकोट महोत्सव

श्री तपन व्यास का जन्मदिन मनाया

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Pulkit Purohit-Vishal Purohit...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें