📅 Thursday, 29 October 2026 | 07:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,100 • ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

पालीवाल वाणी ने किया पं. रामप्रसाद जी महाराज का सम्मान

📅 03 November 2018, 06:03 AM • ✍️ Anil Bagora-Mahesh Joshi... ✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल वाणी ने किया पं. रामप्रसाद जी महाराज का सम्मान
पालीवाल वाणी ने किया पं. रामप्रसाद जी महाराज का सम्मान

इंदौर। पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री लक्ष्मीनारायण जोशी (धोईन्दा), समाजसेवी राजेश जोशी (आर.के. जोशी) ने पालीवाल वाणी को बताया कि ब्रह्मलीन श्री भंवरलाल जी राजगुरू की स्मृति में दिनांक 27 अक्टूबर से 2 नवबंर 2018 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन रामद्वारा छत्रीबाग इंदौर पर संपन्न हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्वालुजनों के साथ पालीवाल बंधु भी शामिल हुए। कथा के अंतिम दिन पालीवाल वाणी समाचार पत्र समुह की ओर से व्यास पीठ पर अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही सम्प्रदाय के ओजस्वी, प्रखर, विद्वान वक्ता परम पूज्य संत कथावाचक पं. रामप्रसाद जी महाराज (बड़ौदा-गुजरात-वाले) का इंदौर वासियों एवं पालीवाल श्रद्वालुजनों के बीच उपरना, श्रीफल, शाल, मोमेन्टों भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर पालीवाल वाणी के प्रधान संपादक सुनील पालीवाल, प्रबंध संपादक अनिल बागोरा, संस्था ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष महेश जोशी, पुष्प्रेन्द्र पालीवाल, जितेन्द्र पुरोहित, घनश्याम व्यास, राजेश जोशी (आर.के. जोशी), प्रदीप जोशी, श्रीमती सुमन बागोरा, राधा प्रकाश राजगुरू सहित कई समाजसेवी मौजूद थे।

पं. रामप्रसाद जी महाराज ने दिया आशीवाद

व्यास पीठ पर अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही सम्प्रदाय के ओजस्वी, प्रखर, विद्वान वक्ता परम पूज्य संत कथावाचक पं. रामप्रसाद जी महाराज (बड़ौदा-गुजरात-वाले) ने इस मौके पर मधुर वाणी से बोलते हुए कहा कि समाज में जनजाग्रृति का अलख जगाने में आप जैसे विद्वान पत्रकारों की समाज में सख्त जरूरत है। पत्रकारों पर नीजि हमले पर भी चिंता जताई। महराज श्री ने कहा कि आप हमेशा जन सेवा में लीन होकर समाजसेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वह करें। आप से समाज को काफी अप्रेक्षाएं है...कई समस्या आएगी लेकिन ईमानदारी पूर्वक काम करने वाले को हमेशा अंत में जीत मिलती है। आप लोगों ने मेरा नहीं संपर्ण संतों का सम्मान कर पालीवाल वाणी ने एक नई मिशाल कायम की। मेरी ओर से आपको ओर आपके साथियों को शुभकामनाएं।

paliwalwani.com

paliwalwani.com
पालीवाल वाणी ब्यूरो- Anil Bagora-Mahesh Joshi... ✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें