📅 Saturday, 31 October 2026 | 09:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,510 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,200 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
इंदौर

एकतरफा प्यार : इंदौर में शादीशुदा युवती पर ब्लेड से हमला, चेहरे पर लगे 45 टांके, भाई भी गंभीर...

📅 11 August 2021, 06:47 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एकतरफा प्यार : इंदौर में शादीशुदा युवती पर ब्लेड से हमला, चेहरे पर लगे 45 टांके, भाई भी गंभीर...
एकतरफा प्यार : इंदौर में शादीशुदा युवती पर ब्लेड से हमला, चेहरे पर लगे 45 टांके, भाई भी गंभीर...

इंदौर के आजाद नगर इलाके में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिर ने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती को बचाने आए भाई पर भी उसने कई वार किए। गंभीर रूप से घायल दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के दोनों गाल पर 45 टांके लगे हैं। पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात मंगलवार की देर शाम की है। आजाद नगर में युवती आसीम शादी के 3 साल पहले मायके आजाद नगर आई थी। मंगलवार दोपहर को अक्का उर्फ अकरम खान ने आसीम को किसी और के साथ देख लिया। देर शाम वह घर में घुसकर आसीम पर ब्लेड से हमला कर दिया। चेहरे को निशाना बनाकर किए गए हमले में आसीम बुरी तरह घायल हो गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर भाई बचाने आया तो अकरम ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग आए तो अकरम भाग गया। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे गंभीरता से लेते हुए देर रात आरोपी को 2 बजे उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्का ने बताया कि कई सालों बाद आसीम को देखा और देखते ही उसे गुस्सा आ गया। वह उसे बेइंतहा मोहब्बत करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन और किसी के साथ उसकी शादी होने से वह खफा था।

लड़की के पिता ने बताया कि अक्का तीन साल पहले उनकी लड़की को परेशान करता था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने बेटी की शादी कहीं और कर दी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बेटी शादी के बाद पहली बार अपने पिता के घर आई थी। अक्का ने मौका पाकर उस पर हमला कर दिया। अक्का पर आसीम के परिजन ने आजाद नगर थाने में पहले भी अक्का के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें