मामा रेडियो से होती है मेरे दिन की शुरुआत : बोले केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, मामा रेडियो से होती है मेरे दिन की शुरुआत. केबिनेट मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अपनी फिटनेस का राज खोला है, एआईसीटीएसएल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं हर सुबह मामा रेडियो सुनता हूं.
दरअसल उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और MIC सदस्य मनीष मामा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह रोज सुबह एक्सरसाइज करते हैं और मनीष मामा उनके ट्रेनर होते हैं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह मामा रेडियो के जरिए शहर की पूरी खबर ले लेते हैं. इस दौरान मंच पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ MIC के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जब यह बात कही तो कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने ताली बजाकर मनीष मामा का उत्साह बढ़ाया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नकली सत्यापन वेबसाइट : इंदौर में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े का मामला : कियोस्क संचालक के साथ निगम कर्मचारी भी शामिल
भारत से अमेरिका तक LVGC नारी शक्ति की गूंज : पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया शुभाशीष
मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे खुद जनगणना की कमान संभालें और तय समयसीमा में जनगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं