मेनारिया समाज के समाजसेवी श्री हेमराज जोशी का निधन-अंतिम शवयात्रा आज सुबह 10 बजे
इंदौर। मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हेमराज पिता भेरूलाल जी जोशी (गांव. खेरोदा) का कल दिनांक 2 मई 2019 को इंदौर में दुःखद निधन हो गया। जिनकी अंतिम शवयात्रा आज दिनांक 3 मई 2019 को सुबह 10 बजे निजि स्थान संविद नगर इंदौर से तिलक नगर मुक्तिधाम जाएगी।
आप सर्वश्री घासीराम जी, बाबुलाल जी के बड़े भाई साहब, अनिल, सुनील के बड़े पापाजी, विपिन, गिरीश, विनायक, पहलाद के दादाजी तथा परमानंद, लक्ष्मीनारायण जोशी के पुज्जनीय पिताजी थे। उपरोक्त जानकारी मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर के युवा समाजसेवी श्री राजेश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी।
● श्री जोशी को दी आत्मीय श्रद्वाजंलि
श्री हेमराज जोशी को मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, श्री रामायण मंडल, मेनारिया युवा, मेनारिया नवयुवक मंड़ल, मेनारिया महिला मंड़ल, संस्था ब्राह्मण परिवार, संस्था दवे ग्रुप, श्री लक्ष्मीनारायण मंड़ल, श्री सांवरिया रामायण मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-संगीता जोशी...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के लगभग 30 धावकों ने हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन किया : प्रेम नारायण शर्मा ने जीता गोल्ड
वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री लक्ष्मण राव नवाथे के कर कमलों से राजेंद्र नगर गणपति उत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न