लोकायुक्त टीम ने इंदौर निगम महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा
इंदौर. नगर पालिका निगम इंदौर की वार्ड प्रभारी संध्या पथरोड रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप हुई साथ ही उसके वार्ड प्रभारी सहायक हरभजन सिंह सलूजा भी मामले में आरोपी बनाया गया.
शिकायतकर्ता आशीष चौधरी ने निगम कर्मी द्वारा परेशान करते हुए रिश्वत मांग जाने की शिकायत कराई थी...लोकायुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए योजनाबद्व तरीके से निगम कर्मी को रंगे हाथ पकड़ लिया.
बताया जा रहा है कि आशीष चौधरी के पिता की मृत्यु के बाद संबल योजना के 2 लाख रूपये मंजूर कराने के एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी. सत्यापन के बाद रिश्वत की राशि ₹15 हजार तीन किस्तों में तय हुई थी.
लोकायुक्त टीम ने पहली किस्त के ₹5 हजार लेते हुए संध्या पथरोड को रंगे हाथों पकड़ लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर लिया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : इंदौर में आज समस्त विभागों की समस्या सूची एवं संबंधित कार्य का निराकरण होेगा
नगर निगम इंदौर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों की खोली पोल : घटिया निर्माण ! सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला?