📅 Saturday, 05 September 2026 | 12:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
इंदौर

लोकायुक्त का छापा : बिजली कंपनी इंजीनियर शिवराम सेमिल के पास आय से 258% ज्यादा प्रॉपर्टी : बेटे, बहू, दामाद के नाम करोड़ों की फैक्ट्री

📅 21 July 2026, 12:14 PM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लोकायुक्त का छापा : बिजली कंपनी इंजीनियर शिवराम सेमिल के पास आय से 258% ज्यादा प्रॉपर्टी : बेटे, बहू, दामाद के नाम करोड़ों की फैक्ट्री
लोकायुक्त का छापा : बिजली कंपनी इंजीनियर शिवराम सेमिल के पास आय से 258% ज्यादा प्रॉपर्टी : बेटे, बहू, दामाद के नाम करोड़ों की फैक्ट्री

इंदौर.

लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापे मारे। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं। यह कार्रवाई लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई। 

इंदौर, धार (पीथमपुर, बगदून) और मुरैना समेत 9 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPPKVVCL) के अधीक्षण यंत्री (Superintending Engineer) शिवराम सेमिल पर लोकायुक्त पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना में सेमिल के कुल 9 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। शुरुआती जांच में ही अधिकारी के पास आय से 258% अधिक संपत्ति होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

33 साल की नौकरी और करोड़ों का ‘खेल’

लोकायुक्त की जांच के अनुसार, शिवराम सेमिल की 33 साल की सेवा अवधि के दौरान वैध स्रोतों से कुल आय करीब ₹2 करोड़ बनती है। हालांकि, जांच में उनका कुल व्यय और अर्जित संपत्तियां ₹7.16 करोड़ से अधिक पाई गई हैं। इसी आधार पर लोकायुक्त ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने शिवराम सेमिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 13(1)(B) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, दिनेश पटेल, दीपक शेजवार सहित लोकायुक्त की कई टीमें सभी 9 ठिकानों पर दस्तावेजों, बैंक खातों और बेनामी संपत्तियों की गहन जांच में जुटी हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें