📅 Tuesday, 03 November 2026 | 09:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

जय शिव कावड़ यात्रा महासंघ ने निकाली कावड़ यात्रा-पालीवाल समाज ने किया स्वागत

📅 24 July 2019, 04:53 AM • ✍️ Pulakit Purohit-Pushpendra Paliwal ... ✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जय शिव कावड़ यात्रा महासंघ ने निकाली कावड़ यात्रा-पालीवाल समाज ने किया स्वागत
जय शिव कावड़ यात्रा महासंघ ने निकाली कावड़ यात्रा-पालीवाल समाज ने किया स्वागत

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के युवा समाजसेवी श्री प्रिंस जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जय शिव कावड़ यात्रा महासंघ के श्री दीपेश पचौरी एवं आयोजक तपस्वी श्री योगी बाबा बम...बम नाथ जीसेवा समिति इंदौर के नेतृत्व में औंकारेश्वर से उज्जैन महाकाल के दरबार में हजारी लगाने ओर देशवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में इंदौर पहुंचने पर पालीवाल जय अंबे ग्रुप एवं पालीवाल समाज के युवा समाजसेवी के सदाबार साथी श्री प्रिंस जोशी (मोनु) के नेतृत्व में पालीवाल समाज भवन, मां अन्नपूर्णा मंदिर दरबार में भव्य स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा की एक विशेषता बहुत सराहनीय लगी कि एक नन्हा सा नंदी कावड़ यात्रा का यात्रा मार्ग में स्वागत करता हुआ चल रहा था। यात्रा मार्ग पर जब नन्हा नंदी चल रहा था तब श्रद्वालुजनों का भी आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ था...नन्हा नंदी का श्रद्वालु श्रद्वापूर्वक पूजन कर आशीर्वाद ले रहे थे। मंदिर के बाहर जब नन्हा नंदी पहुंचा तो उसका भी जोरदार स्वागत हुआ। नंदी महाराज की पूजा-अर्चना के दौरान सर्वश्री सुखलाल जोशी, मोनू जोशी, अखिलेश जोशी, विनोद जोशी, महेश जोशी, मनीष पालीवाल आदि मौजूद थे। कावड यात्रीयों का स्वागत श्री प्रिंस जोशी (मोनू) ने किया। श्री प्रिंस जोशी एवं साथियों ने ने कावड़ की पूजा-अर्चना कर सभी कावरियों को फूल माला पहनाकर एवं गुरुजी की ठंडाई पीलाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सर्वश्री समाज अध्यक्ष मुकेश जोशी, सुखलाल जोशी, माताजी के पंडित अखिलेश जोशी, मनीष पालीवाल, कमलेश जोशी, विनोद जोशी, महेश जोशी, यश जोशी, अभिषेक उपाध्याय, अनिल जोशी, सचिन जोशी, चेतन जोशी, भावेश दव,े नितिन जोशी एवं मातृशक्ति में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती विध्या मेहता ने भी कावडियों ओर नन्हा नंदी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। अंत में आभार प्रिसं जोशी, अखिलेश जोशी ने माना। कावडियों का जत्था इस के बाद आगे की ओर प्रस्थान कर गया।

paliwalwani
● फोटो :- नन्हा नंदी का स्वागत करते श्रद्वालुजन
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Pulakit Purohit-Pushpendra Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें