📅 Thursday, 03 September 2026 | 07:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
इंदौर

Jain wani : सम्यकत्व की प्राप्ति के लिए भगवान का अभिषेक पूजन भक्ति भाव से करें

📅 21 May 2025, 02:38 AM ✍️ राजेश जैन दद्दू ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : सम्यकत्व की प्राप्ति के लिए भगवान का अभिषेक पूजन भक्ति भाव से करें
Jain wani : सम्यकत्व की प्राप्ति के लिए भगवान का अभिषेक पूजन भक्ति भाव से करें

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर.  

तीर्थ स्वरूप दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में आचार्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में मूल नायक आदिनाथ भगवान के मस्तक पर 1008 महामंत्रो से बृहद शांति धारा (अभिषेक) की गई। महामंत्रों का उच्चारण  उच्चारणाचार्य विनम्र सागर जी महाराज ने किया. 

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शांति धारा करने का सौभाग्य डॉ. जैनेंद्र राजेश जैन दद्दू, अरविंद अखिलेश सोधिया, जिनेश जैन, सुरेश पड़ोसी, हीरालाल शाह, डीएल जैन, अतुल महेंद्र जैन, पवन चैलेंजर, नरेंद्र राकेश नायक, जय कुमार सेठ, अभिषेक बांझल, आलोक नेता आदि ने प्राप्त किया.

इस अवसर पर आचार्य विनम्र सागर जी ने अपनी विनम्र वाणी में प्रवचन देते हुए बृहद अभिषेक, शांति धारा एवं भगवान की भक्ति भाव से आराधना करने का महत्व एवं उसका फल बताते हुए कहा कि करने वाले और देखने वाले दोनों को ही आनंद, पुण्य एवं सम्यकत्व की प्राप्ति होती है एवं उनका मन निर्मल हो जाता है. भगवान इस संसार रूपी समुद्र से हमें तारने में सक्षम है.

आपने कहा कि भगवान का अभिषेक, पूजन एवं शांति धारा जब भी करें, राग द्वेष का त्याग कर, प्रसन्न मन और भक्ति भाव से करें. भगवान का जितना गुणगान आप करेंगे, उतना आपका मन प्रसन्न होगा और आपका क्षयोपषम (ज्ञान) बढ़ेगा. आभार ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने माना.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें