📅 Friday, 09 October 2026 | 06:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) • निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

नवनियुक्त स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन का दीक्षा संस्कार संपन्न

📅 25 August 2026, 01:38 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नवनियुक्त स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन का दीक्षा संस्कार संपन्न
नवनियुक्त स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन का दीक्षा संस्कार संपन्न

Anil Bagora

इंदौर. भारत स्काउट एवं गाइड, जिला संघ इंदौर के तत्वावधान में आयोजित बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर शा.प्राथ.कन्या विद्यालय छावनी हाट मैदान दिनांक 18 अगस्त 2026 से दिनांक 24 अगस्त 2026 के दौरान दिनांक 23 अगस्त 2026, रविवार को नव प्रशिक्षित स्काउट मास्टर्स और गाइड कैप्टन का गरिमामय 'दीक्षा संस्कार' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस विशेष अवसर पर जिला संघ के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने उपस्थित रहकर नव प्रशिक्षितों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे.

  • जिला अध्यक्ष : श्री भूपेन्द्र अडसूरे
  • उपाध्यक्ष द्वय : श्री मनोहर मेहता एवं श्रीमती भारती मैडम
  • वरिष्ठ सदस्य : श्री रमेश मेहता
  • जिला सचिव : श्री दिलीप मेहता
  • जिला कमिश्नर (रोवर) : श्री अनिल बागोरा
  • कोषाध्यक्ष : श्री हेमंत मुरमकर
  • संयुक्त सचिव : श्रीमती वैजयंती गेहलोत
  • विशेष अतिथि : श्री रमेश मेहता, प्रदीप मोठ, सुभाष मापारे, विजय मोहिते, आशिष दानेज, यश जोशी, राकेश पंडित, कैलाश पालीवाल थे.
  • शिविर प्रबंधन एवं प्रशिक्षक दल

    शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने और प्रशिक्षण प्रदान करने में शिविर संचालक श्री भूपेन्द्र गज्जर, जागृति पटेल, प्रमोद गंगराडे़, धीरज खनूजा, राजेन्द्र लश्करी, राजेश नरगेर, अनिल देशमुख, तेज कुमार सिलावट, मनोरमा सावनेर , इंदिरा पंवार, सीमा अलावा, सुनीता देशमुख, आदि का सराहनीय योगदान रहा। दीक्षा संस्कार के साथ ही सभी नवनियुक्त स्काउट मास्टर्स और गाइड कैप्टन ने समाज और राष्ट्र सेवा की शपथ लेकर अपने आधिकारिक सेवाकाल की शुरुआत की।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें