📅 Thursday, 03 September 2026 | 11:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
इंदौर

indoremeripehchan : आज से इंदौर में 13 जगह निःशुल्क हेल्थ कैंप, दवा ऑपरेशन सब फ्री, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी

📅 05 June 2025, 02:57 AM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : आज से इंदौर में 13 जगह निःशुल्क हेल्थ कैंप, दवा ऑपरेशन सब फ्री, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी
indoremeripehchan : आज से इंदौर में 13 जगह निःशुल्क हेल्थ कैंप, दवा ऑपरेशन सब फ्री, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी

इंदौर.

संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर स्वास्थ्य विभाग एवं  श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज के संयुक्त प्रयासों से इंदौर में संजीवनी प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप कार्यक्रम की शुरूआत आज 5 जून 2025 से होने जा रही है। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने बताया कि असंक्रामक रोगों की रोकथाम के लिये जून माह में इंदौर जिले में 13 स्वास्थ्य संजीवनी प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किये जाएंगे।

इन शिविरों में आधुनिक मशीनों से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेसर, सीबीसी, ईसीजी, फायब्रो स्केन, मेमोग्राफी, मोतियाबिंद, पेपस्मेयर आदि की नि:शुल्क जाँच की जाएगी।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी जो नागरिकों को मुफ्त परामर्श, परीक्षण तथा आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध कराएगी। आवश्यकता होने पर उपचार भी मुहैया कराया जायेगा। संभागायुक्त श्री सिंह द्वारा संजीवनी प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु टीम गठित की गई है।

यह टीम शिविर स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी टॉयलेट आदि की व्यवस्था करेगी। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठायें और नियमित स्वास्थ्य जाँच करायें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल आमजन को स्वास्थ्य सुविधा देना बल्कि उन्हें समय रहते रोगों की पहचान कराना एवं रोकथाम हेतु मदद पहुंचाना है।

कब कहां लगेंगे शिविर

संभागायुक्त श्री सिंह ने बताया कि प्रथम शिविर 5 जून 2025 को बाल विनय मंदिर स्कूल नेहरू नगर में आयोजित होगा। दूसरा शिविर 9 जून को सीएम राइज स्कूल नंदानगर में, तीसरा शिविर 10 जून को सन्मति स्कूल रेसीडेंसी एरिया में होगा। इसी प्रकार 11 जून को महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज राजेन्द्र नगर, 12 जून को कन्केवश्वरी स्कूल नंदानगर, 14 जून को एडवांस एकेडमी निपानिया, 16 जून को जिला अस्पताल धार रोड, 18 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाणगंगा, 21 जून को यूपीएचसी गुमास्ता नगर, 23 जून को बिचौली हप्सी पीएचसी एवं स्कूल, 26 जून को खजराना गणेश मंदिर, 28 जून को यूपीएचसी खजराना और 30 जून को गाँधी हॉल में संजीवनी प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किये जाएंगे।

अरविंदो अस्पताल के संस्थापक डॉ. विनोद भण्डारी ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर में मौजूद रहकर नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे और आवश्यकता के अनुसार उपचार भी करेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें