📅 Friday, 09 October 2026 | 01:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,356.20 ▼ -282.50 (-0.39%) • निफ्टी 50: 22,503.00 ▼ -100.10 (-0.44%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,400 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर अपडेट : कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति विस्फोट, 866 नए मामले आए, 4889 नेगेटिव सेम्पल रिपोर्ट

📅 07 April 2021, 01:45 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर अपडेट : कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति विस्फोट, 866 नए मामले आए, 4889 नेगेटिव सेम्पल रिपोर्ट
इंदौर अपडेट : कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति विस्फोट, 866 नए मामले आए, 4889 नेगेटिव सेम्पल रिपोर्ट

इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-इंदौर डॉ. बी.एस. सैत्या दिनांक 6 अप्रैल 2021 कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 866 नए कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीज मामले सामने आए है, यह दर्शता है कि इंदौर में कोरोना का खतरा बार्डर पर चल रहा है, जो बेहद ही चिंताजनक स्थिति हैं। 5793 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 1798 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये। टेस्ट में 4889 नेगेटिव है, इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 74895 हो गई है. रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 23 आई। कल तक कुल 981 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 6281 हो गई है। 456 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे कल दिनांक तक कुल 67633 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं. विभिन्न अस्पतालों से कोई भी डिस्चार्च नही हुए. कल तक कुल सैंपल संख्या 992781 तक पहुंच गई. 1 अप्रैल से लेकर 6 अप्रैल तक की शुरूआत ही कोरोना विस्फोट से हुई, कोरोना काल के दौरान सर्वाधिक मरीजों ने नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं. इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा सतत् जागरूकता का संदेश कोरोना बचाव के संबंध में अपील की जा रहा है, लेकिन इंदौरीं पर कोई भी असर नहीं पड़ा. चारों तरफ नजर उठा को देखो, उतनी ही दुरी पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां खुल्लेआम उ़ड़ रही हैं.

इंदौर अपडेट : कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति विस्फोट, 866 नए मामले आए, 4889 नेगेटिव सेम्पल रिपोर्ट

नोट : सुविधानुसार Corona Bulletin चार्ट देखे : (फोटो फाईल)

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora..✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें