📅 Sunday, 27 September 2026 | 02:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

इंदौर अपडेट : लॉकडाउन में कोरोना विस्फोट-सर्वाधिक रिकॉर्ड बना, 1693 नए संक्रमित मरीज मिले, राहत की बात 7348 नेगेटिव सेम्पल

📅 15 April 2021, 02:22 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर अपडेट : लॉकडाउन में कोरोना विस्फोट-सर्वाधिक रिकॉर्ड बना, 1693 नए संक्रमित मरीज मिले, राहत की बात 7348 नेगेटिव सेम्पल
इंदौर अपडेट : लॉकडाउन में कोरोना विस्फोट-सर्वाधिक रिकॉर्ड बना, 1693 नए संक्रमित मरीज मिले, राहत की बात 7348 नेगेटिव सेम्पल

इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-इंदौर डॉ. बी.एस. सैत्या दिनांक 14 अप्रैल 2021 कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1693 नए कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीज के मामले सामने आए है, समुचा इंदौर ही नहीं प्रदेश इस महामारी से हिला हुआ है. पालीवाल वाणी पहले से ही आशंका जाहिर कर रहा था वो सच हो रही है. इंदौर में कोरोना का खतरा तेजगति से बार्डर पर चल रहा है, स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है. कल 7348 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 3455 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये. टेस्ट में 7348 नेगेटिव सेम्पल आए है, इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 82597 से बढ़कर कल 84290 हो गई है. रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 18 आई. कल फिर 6 जनों की मौत के बाद कल तक कुल 1023 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है. ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 10351 हो गई है। 611 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे कल दिनांक तक कुल 72916 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं. विभिन्न अस्पतालों से 00 डिस्चार्च हुए. कल तक कुल सैंपल संख्या 1018679 तक पहुंच गई. 1 से लेकर 14 अप्रैल 2021 तक की शुरूआत कोरोना विस्फोट से हुई, जो शहर में कहर बन रही है, कोरोना काल के दौरान सर्वाधिक मरीजों ने नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं. इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा दिन-रात खुब मेहनत करते हुए मैदानी स्तर पर सतत् जागरूकता का संदेश एवं कोरोना बचाव के संबंध में अपील लगातार की जा रही है, लॉकडाउन के दौरान भी संक्रमित मरीजों ने नया सर्वधिक रिकॉर्ड बना डाला. व्यापारी बाजार खोलने की मांग कर रहे है कतई उचित नही हैं, क्योंकि जिस प्रकार चारो तरफ से कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे है, उससे इंदौर शहर में और खतरा बढ़ गया है, शासन, प्रशासन को तत्काल सख्त लॉकडाउन लगाकर पुरी तरहा से आवाजाही पर पूर्णता : रोक लगना चाहिए. वरना इंदौर में स्थिति कभी भी विस्फोट से बदलकर कहर में बदल सकती है.

● अपील : पालीवाल वाणी समाचार पत्र समस्त नागरिकों से अपील करता है कि घर के बाहर जाए या घर में रहें...मास्क का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें...सतर्क रहे...सुरक्षित रहे...शासन, प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन प्रतिदिन कीजिए...।

इंदौर अपडेट : लॉकडाउन में कोरोना विस्फोट-सर्वाधिक रिकॉर्ड बना, 1693 नए संक्रमित मरीज मिले, राहत की बात 7348 नेगेटिव सेम्पल

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें