Indore news : मूछों पर ताव काम नहीं आया : पुलिस से बदसलूकी करने वाले का हुआ इलाज
इंदौर.
इंदौर: शहर के व्यस्ततम चौराहे पर पुलिस कर्मियों से सरेआम बदसलूकी और गाली-गलौज करने का एक मामला सामने आया है। वहीं जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो युवक पुलिस के सामने काम पकड़कर माफी मांगता दिखा।
आरोपी युवक पुलिस कर्मियों से बदसलूकी के दौरान आरोपी अपनी मूंछों पर ताव देकर उन्हें धमकाता और अपशब्द कहता नजर आया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि रविवार रात खजराना चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती होने के बावजूद करण धालीवाल (35) अपनी कार में लगा अवैध हूटर लगातार बजा रहा था।
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के कर्मियों ने धालीवाल को रोका, तो उसने उनसे कथित तौर पर बदसलूकी एवं गाली-गलौज की। दंडोतिया के मुताबिक धालीवाल को जब खजराना थाने ले जाया गया, तो वह अपनी कार लेकर थाने से "फरार" हो गया।
राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी करते हुए धालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सोमवार को जब आरोपी को घटनास्थल ले जाया जा रहा था, तब वह अपने कान पकड़ कर पुलिस कर्मियों से माफी मांगता नजर आया। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि धालीवाल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि धालीवाल के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 6 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
बता दें कि एक युवक ने पहले पुलिस के साथ बदसलूकी की। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने काफी प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक पुलिस से माफी मांगता हुआ दिखा।
(इनपुट- भाषा)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो : CM इंदौर से रणछोड़ कर भाग गए, जीतू पटवारी, इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज में कांग्रेस का प्रदर्शन
नकली सत्यापन वेबसाइट : इंदौर में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े का मामला : कियोस्क संचालक के साथ निगम कर्मचारी भी शामिल
भारत से अमेरिका तक LVGC नारी शक्ति की गूंज : पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया शुभाशीष
मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे खुद जनगणना की कमान संभालें और तय समयसीमा में जनगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं