Indore news : बर्तन से भरी बोलेरो ले भागा...
इंदौर.
एरोड्रम में एक कैटरिंग संचालक की बर्तन से भरी बोलेरो चोरी हो गई। उसने एरोड्रम थाने जाकर इस मामले में शिकायत की। पुलिस ने कुछ ही घंटो में छानबीन करते हुए उक्त गाड़ी को पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश पुत्र दुलीचंद कुमावत निवासी अशोक नगर की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी के मामले में केस दर्ज किया गया था। कैलाश ने बताया था कि बदमाश बोलेरो पिकअप गाड़ी नंबर MP09GG6642 को बाबा श्री गार्डन के सामने से चुराकर ले गए।
पुलिस ने इस मामले में शुभम सोंलकी निवासी भूरी को पकड़ा है। आरोपी से बोलेरो भी बरामद की गई है। कैलाश ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह केटरीग का काम करता है। उसकी बोलरो गाड़ी शनिवार रात 11 बजे के लगभग गोदाम पर बर्तनों से भरकर गोदाम में लॉक कर खड़ी की थी।
इसके बाद रात करीब 2 बजे गोदाम से बाहर आकर देखा तो गाड़ी जगह पर नही थी। तुरंत मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रविवार को गाड़ी ढंूढ निकाली। इस मामले में आरोपी शुभम को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के लगभग 30 धावकों ने हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन किया : प्रेम नारायण शर्मा ने जीता गोल्ड
वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री लक्ष्मण राव नवाथे के कर कमलों से राजेंद्र नगर गणपति उत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न