indore news : जी 20 की मीटिंग के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा होटल मैरियट में की गई माँक ड्रिल
इंदौर :
इसी अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) श्री निमिष अग्रवाल व अति पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) श्री प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस द्वारा आज दिनांक 07-07-2023 को फायर पुलिस के साथ मिलकर होटल मैरियट की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई।
उक्त मॉक ड्रिल में इंदौर पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) श्री आनंद सोनी, इंदौर फायर सर्विसेज का स्टाफ, थाने का स्टाफ और होटल के सिक्योरिटी ऑफिसर और सिक्योरिटी स्टाफ उपस्थित रहा। पूरी टीम ने आगजनी/ आपातकालीन परिस्थितियों में किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत प्रशिक्षण किया गया।
किसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु होटल में क्या सुरक्षा इंतजाम है, साथ ही वीआईपी, वीवीआईपी प्रवास, एवं आगामी विदेशी मेहमानों के रुकने आदि के समय किसी अप्रिय स्थिति में होटल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्या प्लान व तैयारी है, उन सभी का निरीक्षण भी पुलिस की टीम द्वारा किया गया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य