Indore news : लापता हुए 4 साल के बच्चे का शव नाले में तैरता मिला
📅 21 September 2024, 01:29 AM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
इंदौर. बाणगंगा से लापता हुए 4 साल के बच्चे का शव मिल गया है. एसडीआरएफ की टीम ने उसे एमआर 10 के नाले के यहां से ढूंढ निकाला है. शव को पुलिस ने एमवाय भेजा है. बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भागीरथपुरा से 4 साल का किशू लापता हो गया था.
परिवार ने उसके अपहरण के मामले को लेकर शंका जताई थी। गुरूवार को एसडीआरएफ की टीम ने नाले में सर्चिग की थी. वही ढेरो में भी तलाश की थी. लेकिन बच्चे की कोई जानकारी नही मिली थी. इधर टीमें बनाकर आसपास के इलाको में सर्चिग भी करवाई जा रही थी. लेकिन कोई खास सफलता नही मिली. शुक्रवार को फिर से सर्चिग की गई. जिसमें बच्चे का शव एमआर 10 नाले में तैरता मिला.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर में दिखेगा, मेवाड़ की भक्ति का अनूठा संगम : ताजे फूलों के महल में विराजेंगे श्री चारभुजानाथ, गढ़बोर के कारीगर बनाएंगे मालपुए
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर क्यों पिछड़ा : अधिकारियों की फौज ने नाक कटाई-कर्मचारियों ने सम्मान दिलाया-कहाँ है इंदौर