📅 Thursday, 03 September 2026 | 09:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
इंदौर

इंदौर : आज होने वाले महाअभियान में अधिक से अधिक बूस्टर डोज लगाने के दिए निर्देश

📅 21 July 2022, 12:55 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर : आज होने वाले महाअभियान में अधिक से अधिक बूस्टर डोज लगाने के दिए निर्देश
इंदौर : आज होने वाले महाअभियान में अधिक से अधिक बूस्टर डोज लगाने के दिए निर्देश

इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज यहां आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इंदौर संभाग में कोरोना की स्थिति को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों और संभाग के जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कोरोना के नए वेरिएंट, उसके प्रभाव तथा उसके इलाज के संबंध में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। डॉ. शर्मा ने इंदौर संभाग में आज 21 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाले कोरोना के बूस्टर डोज लगाने के महाअभियान की समीक्षा भी की।

इस अवसर पर अपर आयुक्त श्रीमती रजनी सिंह, संयुक्त आयुक्त श्रीमती सपना शिवाले, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. अशोक कुमार डागरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से कोरोना के नए वेरिएंट के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. वी.पी. पाण्डे, डॉ. सलील भार्गव, डॉ. मनोज केला आदि ने कोरोना के नए वेरिएंट के संबंध में बताया। इन्होंने जानकारी दी कि कोरोना का नया वेरिएंट ऐसे व्यक्तियों जिन्होंने बूस्टर डोज लगवाया है, उन पर अधिक प्रभाव नहीं कर रहा है। इन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि इस वेरिएंट के खतरों से बचने के लिये बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। बूस्टर डोज लगाने का अभियान जारी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने 21 जुलाई को होने वाले बूस्टर डोज लगाने के महा अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक केन्द्र बनाकर अधिक से अधिक बूस्टर डोज लगायें जाये। इसके लिये उन्होंने संभाग के जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें