📅 Friday, 18 September 2026 | 12:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,170 🥈 चांदी (1kg): ₹247,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के समाजसेवी श्री अशोक अवस्थी को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्वाजंलि

📅 20 July 2019, 05:06 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil bagora...✍ ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के समाजसेवी श्री अशोक अवस्थी को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्वाजंलि
सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के समाजसेवी श्री अशोक अवस्थी को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्वाजंलि

●सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के सचिव पंड़ित विकास अवस्थी और परिजनों की अनुकरणीय पहल

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के युवा समाजसेवी श्री विशाल पुरोहित (कामा) ने पालीवाल वाणी को बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के समाजसेवी श्री अशोक अवस्थी का दिनांक 18 जुलाई 2019 को इंदौर में दुःखद निधन हो गया। आप ब्रह्मलीन मदनलाल अवस्थी, के बडे सुपुत्र, अनिल (एसबीआई), राजेन्द्र (मप्र. वित्त निगम) के बडे भाई एवं विकास, विशाल, विमल के पूजनीय पिताजी तथा अमित, गौरव के बड़े पापाजी, अक्षत, अनुज अवस्थी के दादाजी थे।

● अवस्थी परिवार की अनुकरणीय पहल

सन 34 वर्ष पूर्व सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर सचिव पंड़ित विकास अवस्थी के दादाजी ब्रह्मलीन श्री मदनलाल अवस्थी ने परिवार में मृत्युभोज निरस्त कर समाज को आर्थिक रूप से सहयोग किया। आज एक फिर अवस्थी परिवार ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, परिवार के मुखिया श्री अशोक अवस्थी के निधन पर निर्णय लिया गया कि सभी शास्त्रों का विधि अनुसार कर्म की परम्परा का निर्वाह करते हुए मृत्युभोज का कार्यक्रम नहीं करते हुए पिताजी की स्मृति में 100000 (एक लाख रूपए) की दवाइयां जरूरतमंद मरीजों को एमवाय हॉस्पिटल में शीघ्र वितरण करेगें। मृत्युभोज नहीं करने पर समाज में सराहनीय पहल की प्रशंसा खुब हो रही है। कई समाजसेवियों ने मृत्युभोज बंद करने पर अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त राशि का समाज में किसी भी जरूरतमंद परिजनों को आर्थिक रूप से मदद कर समाज में अनुकरणीय पहल करने का प्रयास करना चाहिए। सर्व ब्राह्मण समाज एवं पालीवाल वाणी समूह सहित कई सामाजिक संगठनों ने अवस्थी परिवार की इस पहल का स्वागत करता किया ओर सभी समाज बंधुओं से आग्रह भी करता है कि सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के द्वारा चलाये जा रहे। अभियान मृत्युभोज प्रथा बंद हो का समर्थन करे।

● पार्थिक शरीर को कंडे से की अंत्येष्टि-आज शोक बैठक

सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के समाजसेवी श्री अशोक अवस्थी का 18 जुलाई को अंतिम क्रियाकर्म गौ सेवा संघ के आग्रह पर पंचकुइया मुक्तिधाम में अंत्येष्टि के दौरान पर्यावरण हित में लकड़ी का उपयोग ना करते हुए गौशाला बने हुए शुद्व कंडे से अंत्येष्टि की गई। शोक बैठक आज दिनांक 20 जुलाई 2019 को निजि निवास स्थान पर 278 बी संगम नगर इंदौर, मध्यप्रदेश पर आयोजित होगी।

● अनेक संगठनों ने दी आत्मीय श्रद्वाजंलि

सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के समाजसेवी श्री अशोक अवस्थी को पालीवाल वाणी समाचार पत्र, संस्था ब्राह्मण परिवार, संस्था दवे ग्रुप, इंदौर मेरी पहचान, श्री सांवरिया रामायण मंडल, श्री लक्ष्मीनारायण मंड़ल, पालीवाल सोशल ग्रुप, श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ, श्री चारभुजा सेवा मंडल, चारभुजानाथ मित्र मंडल, श्री मेनारिया युवा, चारभुजा भक्त मंड़ल, जय जगदीश सेवा संगठन, युवा ब्रह्म शक्ति इंदौर, पालीवाल जय अंबे ग्रुप, सांई ज्योति फाउंडेशन, गुटकेश्वर मित्र मंडल इंदौर सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- sunil paliwal-Anil bagora..✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें