मांगलिया में अवैध रूप से संचालित आधार सेंटर को कराया गया बंद
इंदौर. इंदौर जिले के मांगलिया में एक निजी संस्थान में अवैध रूप से संचालित किये जा रहे आधार कार्ड बनाने के सेंटर पर कार्रवाई करते हुये उसे तत्काल बंद कराया गया है. सेंटर की मशीन को भी जप्त कर लिया गया हैं. जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की जिला प्रबंधक सुश्री अंकिता पोरवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि गत दिनों सहायक प्रबंधक श्री राकेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा इस सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यह सेंटर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा हैं. तत्काल कार्रवाई करते हुये इसे बंद करा दिया गया तथा इस सेंटर की मशीन जप्त कर ली गई. सुश्री अंकिता पोरवाल ने आगे बताया कि संबंधित संचालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. निर्देश दिये गये है कि जिले में नियमानुसार वैध आधार सेंटर ही संचालित किये जाये. अवैध रूप से संचालित सेंटरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जिले में चल रहे आधार सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान : ग्राम धरावरा में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित : भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना, उसके विरूद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्यवाही की जायेगी
गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो : CM इंदौर से रणछोड़ कर भाग गए, जीतू पटवारी, इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज में कांग्रेस का प्रदर्शन