भिंड में पत्रकारों के साथ मार-पीट मामले की उच्च स्तरीय जांच मांग : स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश
ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर M. 9425490641
इंदौर. भिंड में पत्रकारों के साथ मार-पीट मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए - स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र. स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर भिंड जिले में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट को लेकर ध्यान आकर्षित किया है, साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है.
श्री खारीवाल ने पत्र में लिखा है कि भिंड जिले में कतिपय पुलिस कर्मियों द्वारा मीडिया कर्मी अमरकांत सिंह, शशिकांत जाटव व प्रीतम सिंह सहित अनेक मीडिया कर्मियों के साथ बेवजह मारपीट की गई. यह भी पता चला है कि इन मीडिया कर्मियों को झूठे प्रखंड में भी उलझने का षड्यंत्र रचा जा रहा है.
इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाने तथा मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. पुलिस के भय से भिंड जिला छोड़ चुके मीडिया कर्मियों को संरक्षण भी प्रदान किया जाए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!