📅 Thursday, 05 November 2026 | 02:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,400 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
इंदौर

भव्य शोभायात्रा : इंद्र-इंद्राणियों ने किया भगवान का जलाभिषेक : बग्घी और हाथी पर निकला जुलूस

📅 13 June 2022, 02:09 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भव्य शोभायात्रा : इंद्र-इंद्राणियों ने किया भगवान का जलाभिषेक : बग्घी और हाथी पर निकला जुलूस
भव्य शोभायात्रा : इंद्र-इंद्राणियों ने किया भगवान का जलाभिषेक : बग्घी और हाथी पर निकला जुलूस
  • अंजनी नगर में निकली जन्मकल्याणक की : आज अ.भा. कवि सम्मेलन
  • इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनी नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर चल रहे आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव में आज जन्म कल्याणक का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह इंद्र-इंद्राणियों ने भगवान का जलाभिषेक किया तो दोपहर में पंचा कल्याणक के प्रमुख पात्रों को बग्घी एवं ऐरावत हाथी पर विराजित कर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्र निकाली गई।

    पंचकल्याणक समिति के मंत्री हेमंद गादिया एवं संजय मोदी ने बताया कि कल रात हुई वर्षा ने जहां पूरे शहर का जलाभिषेक किया, वहीं आज सुबह इंद्र-इंद्राणियों ने भगवान का पूरे उत्साह के साथ जलाभिषेक किया। दोपहर में पंचकल्याणक के प्रमुख पात्रों के साथ बग्घी एवं हाथी पर बैंडबाजों सहित शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कर्नाटक का  प्रसिद्ध चंडी बैंड आकर्षण का केन्द्र बना रहा। जुलूस में शहर के सभी जैन श्रीसंघों के श्रावक शामिल हुए। समाजसेवी टी.के. वेद ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके बाद भगवान नाभिराय एवं माता मरूदेवी के राज दरबार में सोलह स्वप्नों के बारे में आदिनाथ भगवान को पांडुशिला में विराजित कर बताया गया। बोली के माध्यम से मंदिर के शिखरजी पर कलश चढ़ाने के लिए राजेश-संगीता काला परिवार ने लाभ प्राप्त किया। ध्वजा दंड की बोली हुकमचंद संजय कुमार मोदी को प्राप्त हुई।

    मुनिश्री आदित्य सागर म.सा. ने अपने आशीर्वचन में भगवान के जन्म कल्याणक के बारे में और तीर्थंकर आदिकुमार के जन्म के बारे में पौराणिक प्रसंग बताते हुए जीवन में साधारण और असाधारण के महत्व के बारे में बताया। संध्या को आरती का लाभ चंद्रकुमार-ज्योति गोधा परिवार ने उठाया। संचालन किया अशोक टोंग्या ने और आभार माना राजेश काला ने।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें