Friday, 03 April 2026

इंदौर

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के चुनाव संपन्न : समाज अध्यक्ष श्री भुरालाल ज़ी व्यास ने कार्यकारिणी के साथ ली शपथ

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के चुनाव संपन्न :  समाज अध्यक्ष श्री भुरालाल ज़ी व्यास ने कार्यकारिणी के साथ ली शपथ
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के चुनाव संपन्न : समाज अध्यक्ष श्री भुरालाल ज़ी व्यास ने कार्यकारिणी के साथ ली शपथ

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने के बाद चर्चा थी कि कब होगा शपथ विधि समारोह... वो शुभ घड़ी भी आज आ गई. आज सुबह 11.00 बजे निर्वाचित पदाधिकारियों का एक यादगार शपथ विधि समारोह कार्यक्रम श्री चारभुजानाथ मंदिर, पालीवाल समाज भवन इंदौर पर धूमधाम से संपन्न हुआ. 

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और श्री चारभुजानाथ जी के समक्ष सभी नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की. जहां युवाओं में नया जोश और उमंग की लहर देखने लायक थी. 

शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री जसराज मेहता एवं श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष राकेश जोशी की गरिमापूर्ण मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया.  

जय चारभुजानाथ जी के जयघोष से कार्यक्रम आरंभ हुआ, उसके बाद निर्वाचन समिति के सदस्यों ने एक-एक करके शपथ ली और निर्वाचन होने का प्रमाण पत्र प्राप्त किया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित सभी निर्वाचन कमेटी के सहयोगी सदस्यों का अभिनंदन किया गया. विशेष रूप से समाज की निरीक्षक मंडल के सदस्यों का भी सम्मान के दौरान समाजजनों ने जोरदार तालियां बजाकर अभिनंदन किया. 

ुमुख्य अतिथि, निर्वाचान अधिकारी, निरीक्षक मंडल एवं सम्मानिय सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को घणी-घणी बधाई देते हुए कहा कि पालीवाल समाज उन्नति और विकास के पथ पर अग्रसर होगा...हम सभी ऐसी मंगलकामना करते हैं.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री भामाशाह लक्ष्मीनारायण व्यास, पूर्व शिक्षा मंत्री भवानी शंकर दवे, पूर्व अध्यक्ष श्याम दवे, पालीवाल वाणी के प्रबंध अनिल बागोरा, वरिष्ठ समाजसेवी फतेहलाल जोशी, पूर्णाशंकर पुरोहित, पालीवाल सखी से नैवेद्य पुरोहित, संतोष जोशी, धर्मेंद्र पुरोहित सहित बड़ी संख्या में पालीवाल समाज के अनेक प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही.  

पालीवाल समाज इंदौर के चुनाव में नवनिर्वाचित प्रत्याक्षीयों ने जीत हासिल की

सर्वश्री अध्यक्ष पद पर भुरालाल ज़ी व्यास 626, उपाध्यक्ष मदनलाल ज़ी बागोरा 599, मंत्री विजयश्ांकर ज़ी जोशी 566, सहमंत्री रेवाशंकर ज़ी पुरोहित 513, कोषमंत्री ओम ज़ी दवे 499, शिक्षामंत्री सुरेश ज़ी दवे 482, उत्सवमंत्री जमनालाल ज़ी व्यास 569, भवनमंत्री मुकेश ज़ी उपाद्ययाय 449, भंडार मंत्री राजू ज़ी पुरोहित 682 निर्वाचित हुए. सबसे सर्वाधिक वोट भंडार मंत्री को मिले वहीं सबसे कम वोट मंत्री जी को मिले. जिसमें जीत का अंतर मात्र 9 वोट का रहा, यह वहीं सीट रही, जिस पर उतार-चढ़ाव अंतिम दौर तक चला.  

कार्यकारिणी रमेश दवे 659, ओमप्रकाश जोशी  650, जीवराज जोशी 627, कृष्णकांत जोशी 580, शिवलाल पुरोहित 552, मुकेश व्यास 542, महेश जोशी 536, मुकेश बागोरा 507, प्रमोद दवे 498, कैलाश उपाध्याय 472, सुरेश जोशी 452, राजेश जोशी 433 वोट प्रकार विजयश्री होने का गौरव पाया. 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News