📅 Friday, 27 November 2026 | 12:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,328.59 ▲ +1,892.59 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,884.50 ▲ +534.80 (+2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,020 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,800 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना कहर जारी कल फिर चार मौत के साथ पहुंचा मौतों का आंकड़ा 201

📅 22 June 2020, 11:44 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना कहर जारी कल फिर चार मौत के साथ पहुंचा मौतों का आंकड़ा 201
इंदौर में कोरोना कहर जारी कल फिर चार मौत के साथ पहुंचा मौतों का आंकड़ा 201

इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. एमपी. शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 21 जून 2020 सोमवार को 44 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं तथा रिपीट पॉजिटिव सैंपल संख्या 5 रही, वही अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या 0 रही। कल प्राप्त निगेटिव सैंपल 1355 संख्या हैं। जिसमें से कल प्राप्त किए कुल सैंपल की संख्या 1867 रही एवं कल टेस्ट किए गए कुल सैंपल की संख्या 1404 रही। इसके साथ ही इंदौर में कल दिनांक तक पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 4373 हो गई है। इंदौर में लगातार 4 की संख्या में मौत चौंकाने वाली हो रही है। कल एक फिर 4 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 201 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 50 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 3235 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है साथ ही कल 9 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4292 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 72801 हो गई हैं। रिपीट पॉजिटिव केस, अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या के साथ एक बार फिर ज्यादा पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या ने प्रशासन के होश उड़ा रहा है, वही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है, नावेल्ट्री बाजार, मालवा मिल, राजमोहल्ला सब्जी आदि क्षेत्रों में उमड़ रही भीड़ ने घरों में रहे लोगों की नींद उड़ा रखी हैं। 

इंदौर में कोरोना कहर जारी कल फिर चार मौत के साथ पहुंचा मौतों का आंकड़ा 201

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

 ? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल