इंदौर में कोरोना कहर जारी : 78 नए पॉजिटिव केस आए : 3260 तक पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा
इंदौर । कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के मामले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की और से तमाम प्रयास करने के बाद भी इंदौरवासियों को राहत की खबर नहीं आ रही हैं। वही कुछ व्यापार, प्रतिष्ठान के साथ शासकीय आफिस जल्दी खोलने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एक जर्बरदस्त उछाल आने की संभावना दिखाई दे रही हैं वही संक्रमित स्थानों पर जनता की भीड़ ने भी प्रशासन को चिंता में डाल दिया।
सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 27 मई 2020 को 78 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1317 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 891 रही। जिनमें से कुल 769 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 3260 हो गई है। कल तीन व्यक्ति की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 122 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। कल 18 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 1555 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 57 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारंटाइन व्यक्तियों की संख्या 2807 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 32404 हो गई हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग : स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका