📅 Friday, 30 October 2026 | 03:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,305.72 ▲ +1,059.72 (+1.45%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,700 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
इंदौर

इंदौर में कोरोना की चर्चा : 523 नए संक्रमित मरीज, प्रशासन मौन

📅 30 November 2020, 01:30 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना की चर्चा : 523 नए संक्रमित मरीज, प्रशासन मौन
इंदौर में कोरोना की चर्चा : 523 नए संक्रमित मरीज, प्रशासन मौन

इंदौर । (विवेक कुशवाह...) सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 29 नवंबर 2020 रविवार को इंदौर में 523 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए वही दुसरे सप्ताह भी लगातार 500 से अधिक संक्रमित मरीज आने के बाद भी इंदौरी लापरवाह बने हुए है, चुंकि हालत तो चुनाव के पहले भी बिगड़े थे लेकिन मामले समाने नहीं आ रहे थे, चुनाव जैसे ही खत्म हुए उसके बाद फिर से आंकड़े चौंकाने वाले समाने आ रहे है, बुद्विजीवियों को कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और जनता की ढिलाई ने पुरे शहर में संक्रमण फैला दिया। कल 4625 टेस्ट किए गए सैंपल जांच संख्या, पीसीआर सैंपल संख्या 1730 है। निगेटिव सेम्पल टेस्ट 4051 के साथ इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की अब तक संख्या 42149 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 47 है। कल तक कुल 760 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 4644 हो गई है। 198 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे कल तक कुल 36745 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है। वही कल तक सेम्पल रिपोर्ट 507672 तक पहुंच गई।

इंदौर में कोरोना की चर्चा : 523 नए संक्रमित मरीज, प्रशासन मौन

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Anil Bagora-Auysh Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें