शोक संदेश : पालीवाल समाज की मातृशक्ति श्रीमती मोहनी देवी जोशी का निधन, अंतिम यात्रा कल
इंदौर :
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर की वरिष्ठ समाजसेविका एवं शिवम स्टूडियो की संस्थापिका श्रीमती मोहनी देवी पति ब्रह्मलीन श्री राधाकिशन जोशी (ग्राम. बिजलाई) का आज दिनांक 1 मार्च 2024 शुक्रवार को इंदौर, मध्यप्रदेश में आकस्मिक निधन हो जाने से समाज में शोक की लहर छा गई. जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 2 मार्च 2024 शनिवार को सुबह 9. 00 बजे निज निवास कुंवर मंड़ली इंदौर (शिवम स्टूडियो) से रामबाग इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी.
आप सर्वश्री गोवर्धन जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, ओमप्रकाश जोशी, चंद्रकांत जोशी, मुरलीधर जोशी, दिनेश जोशी (अंकल), रामचंद्र जोशी, गजानंद जोशी, कमलकिशोर जोशी, अशोक जोशी, राजेश जोशी की भाभीजी एवं रमेश जोशी, शिव जोशी (सुरेश) की पूज्यनीय माताजी तथा अभिषेक जोशी, अर्पित जोशी की दादीजी थी. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री ओम दवे एवं श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के संयोजक श्री संतोष जोशी (संटू) ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास