इंदौर

चारभुजानाथ भक्त मंडल ने किया ऐतिहासिक यात्रा मिलन समारोह का आयोजन

Anil Bagora,Sunil paliwal...✍
चारभुजानाथ भक्त मंडल ने किया ऐतिहासिक यात्रा मिलन समारोह का आयोजन
चारभुजानाथ भक्त मंडल ने किया ऐतिहासिक यात्रा मिलन समारोह का आयोजन

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर समाज भवन में स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में प्रभु आराधना में हमेशा अग्रणी रहने वाला चारभुजानाथ भक्त मंडल ने चारभुजा भक्त मंडल यात्री मिलन समारोह में अपना कल शानदार ओर ऐतिहासिक आयोजन महाप्रसादी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रभु आराधना करते हुए दीप प्रज्जवलित किया।

श्री बालाजी म्यूजिकल ग्रुप प्रजापत नगर इंदौर की ओर से सर्वश्रेष्ठ सुंदर भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। कल के आयोजन में चारभुजानाथ भक्त मंडल यात्रीगण, समाजबंधु, भक्तगण, पत्रकार बंधु सहित विभिन्न संगठनों की मौजूदगी में सभी सम्मानिय समाजसेवियों ने महाप्रसादी का लुप्त लिया। चारभुजानाथ भक्त मंडल, पालीवाल बंधु, श्री पालीवाल रामायण मंडल, श्री पालीवाल बजरंग मंडल के साथीगण भी भोजन प्रसादी में भक्तों की सेवा में कदमताल करते हुए दिखाई दिए, जो सुखद पहलू रहा। आयोजन में पधारे अधिकांश भक्तों ने इस आयोजन की जमकर प्रशंसा की।

● प्रभु भेंट में राशि समाज को सौंपी

paliwalwani

चारभुजानाथ भक्त मंडल के द्वारा आयोजित आयोजन मे प्रभु श्री चारभुजानाथ जी को भक्तों की ओर से कुल भेंट स्वरूप 10012 रूपए की राशि प्राप्त होने पर मंडल ने सराहनीय कार्य करते हुए पुनः उक्त राशि कोषमंत्री श्री रेवाशकंर पुरोहित को चारभुजानाथ भक्त मंडल सदस्यगण में सर्वश्री तपन व्यास, ज्ञानेन्द्र आजंना, राजेश बागोरा, मोनु जोशी, महेश जोशी, राधेश्याम व्यास, आशीष व्यास, गौरव जोशी, कमलेश व्यास, बबलु भट्ट आदि की मौजूदगी में राशि सौंपी। आयोजन में सर्वश्री समाज के पूर्व अध्यक्ष भूरालाल व्यास, किशन पंडिया, मोहनलाल बागोरा (वकील साहब), समाज के उपाध्याक्ष अखिलेश पुरोहित, मंत्री लक्ष्मीनारायण बागोरा, कोषमंत्री रेवाशंकर पुरोहित, सहकोषमंत्री जयकिशन पुरोहित, उत्सवमंत्री पुरूषोत्तम बागोरा, कार्यकारिणी सदस्य भेरूलाल जोशी, शिवलाल पालीवाल, मुकेश उपाध्याय, जितेन्द्र जोशी (जीतू), शिवलाल पुरोहित, जमना व्यास, तुलसीराम भट्, हरिशंकर जोशी, ने अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराकर आयोजन को शानदार ऐतिहासिक ओर यादगार बना दिया।

paliwalwani

● आप से छोटी सी आशा...

प्रभु श्री चारभुजानाथ जी आप से छोटी सी प्रार्थना करता हुं कि चारभुजानाथ भक्त मंडल, पालीवाल बंधु का हमेशा मुस्कुरता हुआ चेहरा दिखाई दे हमेशा...प्रभु हमारे सारे दुःख दर्द अपने शरण में लेना ओर सभी प्रियजनों की झोली इतनी भर देना कि प्रभु उनकी उन्नति में अपनी प्रगति समझना...हमेशा संगठन को इतना मजबूत करना कि चाहे लोग उसे कितना भी तोड़ना चाहे, वो संगठन उतना ही शक्ति से मजबूत कर देना जैसे टुटी हुई माला एक धागे में आकर्षण, सुंदर दिखाई देती है वैसे ही संगठन को एक माला में एकसूत्र में पिरों देना।

paliwalwani

● आभार व्यक्त किया

चारभुजा भक्त मंडल एवं पालीवाल बंधु के सर्वश्री तपन व्यास, ज्ञानेन्द्र आजंना, राजेश बागोरा एवं मोनु जोशी, राधेश्याम व्यास ने आयोजन में पधारे सभी श्रद्वालुंजन, समाजजन, पदयात्रीगण, पत्रकारों का मंडल ने तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी मंडल पर आपका स्नेह सदा बना रहे।

paliwalwani
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Anil Bagora, sunil paliwal... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Email- paliwalwani2@gmail.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News