📅 Saturday, 28 November 2026 | 05:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -599.04 (-0.71%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -212.00 (-0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • 🌤️ उज्जैन: 16°C (हल्के बादल)
इंदौर

बड़ी खबर : इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेज होंगे डिजिटल, अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर

📅 09 November 2024, 12:25 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बड़ी खबर : इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेज होंगे डिजिटल, अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर
बड़ी खबर : इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेज होंगे डिजिटल, अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर

इंदौर। इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह काम दिल्ली की एक कंपनी करेगी। नगर निगम इस काम के लिए करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये खर्च करेगा। काम पूरा करने के लिए 12 माह का समय निर्धारित किया गया है। काम पूरा होने के बाद दस्तावेजों के लिए आमजन को नगर निगम के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। एक क्लिक पर दस्तावेज सामने आ जाएंगे।

गौरतलब है कि नगर निगम पिछले लंबे समय से दस्तावेजों को स्कैन कर इन्हें डिजिटल फार्मेट में सहेजने की तैयारी चल रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट में इसकी घोषणा भी थी। पिछले दिनों नगर निगम ने इस संबंध में टेंडर जारी किए थे।

इसके बाद दिल्ली की न्यूजन सॉफ्टवेयर टेक्नोलाजी लिमिटेड नामक कंपनी को दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम सौंपा गया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी को निगम के दस्तावेजों को डिजिटल फार्मेट में तैयार करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। कंपनी आज से यह काम शुरू कर देगी।

आमजन को सुविधा मिलेगी, चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन से आमजन को सुविधा होगी। उन्हें दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पडेंगे। बगैर आवेदन ही वे एक क्लिक पर दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल